bhagalpur news. टीएमबीयू में दो साल बाद होगी पैट परीक्षा, मई के पहले सप्ताह से भरायेगा फॉर्म

Published by :ATUL KUMAR
Published at :26 Apr 2026 12:44 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. टीएमबीयू में दो साल बाद होगी पैट परीक्षा, मई के पहले सप्ताह से भरायेगा फॉर्म

टीएमबीयू में दो साल बाद पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट परीक्षा 2024) होगी. विवि प्रशासन ने पीजी विभागों से दो साल से रिक्त सीट, पत्राचार व फाइल बढ़ाने में समय लगा दी

विज्ञापन

टीएमबीयू में दो साल बाद पीएचडी एडमिशन टेस्ट (पैट परीक्षा 2024) होगी. विवि प्रशासन ने पीजी विभागों से दो साल से रिक्त सीट, पत्राचार व फाइल बढ़ाने में समय लगा दी. अब विवि ने तैयारी शुरू की है. बताया जा रहा कि मई के पहले सप्ताह से पैट परीक्षा को लेकर आवेदन भरायेगा. दरअसल, शुक्रवार को विवि में पैट परीक्षा को लेकर परीक्षा नियंत्रक सहित अधिकारियों की बैठक हुई. पैट परीक्षा को लेकर रूपरेखा को लेकर मंथन किया गया. सर्वसम्मति से पैट परीक्षा को लेकर कार्यक्रम तय कर लिया गया है. परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने कहा कि ऑफलाइन माेड में पैट परीक्षा के लिए आवेदन लिया जायेगा. साथ ही कहा कि मई के अंत या जून के पहले सप्ताह में पैट परीक्षा आयोजित किये जाने की संभावना है. कहा कि प्रभारी कुलपति के आदेश पर पैट परीक्षा का शेड्यूल जारी की जायेगी. नौ सौ से अधिक रिक्त सीट के लिए होगी परीक्षा

विवि सूत्रों के अनुसार 30 विषयों के करीब नौ सौ से अधिक रिक्त सीट के लिए पैट परीक्षा होगी. सभी पीजी विभागों ने विषयवार रिक्त सीट की जानकारी विवि को उपलब्ध करा दी है. इस बार पैट परीक्षा 2024 आयोजित की जा रही है. बताया गया कि साइंस, कॉमर्स, लॉ, सामाजिक विज्ञान व मानविकी संकाय के सभी विषय शामिल हैं.

साल के अंत में पैट परीक्षा 2025 को होगा आयोजन

विवि के अधिकारी ने कहा कि रेगुलेशन के आधार पर एक वर्ष पर दो बार पेट परीक्षा के आयोजन का प्रावधान है. पैट परीक्षा का सत्र लेट चल रहा है. ऐसे में सत्र को नियमित करने के लिए इसी साल के अंत में पैट परीक्षा 2025 का भी आयोजित करने की तैयारी है, ताकि पैट परीक्षा का सत्र नियमित किया जा सके.

वर्ष 2016 रिसर्च रेगुलेशन से होगी परीक्षा

अधिकारी ने बताया कि रिसर्च 2016 रेगुलेशन के आधार पर पैट परीक्षा आयोजित की जायेगी. इसमें पैट परीक्षा के लिए 50 फीसदी सीट व नेट-जेआरएफ के लिए 50 फीसदी सीट रिजर्व रखने पर विचार किया गया. परीक्षा में पूरी तरह रोस्टर का पालन किया जायेगा.

तीन साल के भीतर होने वाले सेवानिवृत्त शिक्षकों की सीट भी शामिल

सूत्राें के अनुसार विवि में तीन साल के भीतर जो शिक्षक सेवानिवृत्त हो रहे हैं, उनका भी पीएचडी को लेकर सीट को जोड़ा गया है. अधिकारी ने कहा कि रिसर्च 2016 रेगुलेशन में इस बारे में स्पष्ट निर्देश है, लेकिन रिसर्च 2022 रेगुलेशन में इसका प्रावधान नहीं है.

कोट

पैट परीक्षा को लेकर तिथि लगभग तय कर ली गयी है. विवि के प्रभारी कुलपति से अनुमति मिलने के बाद शेड्यूल जारी कर दिया जायेगा. इस बार नौ से अधिक विषयवार रिक्त सीट के लिए परीक्षा आयोजित की जायेगी.

प्रो विनोद कुमार ओझा, परीक्षा नियंत्रक टीएमबीयू

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन