bhagalpur news. टीएमबीयू में स्नातक सेमेस्टर तीन की परीक्षा 21 से
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 02 Apr 2026 12:44 AM
टीएमबीयू ने स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर तीन परीक्षा शेड्यूल बुधवार को जारी किया है
टीएमबीयू ने स्नातक सत्र 2024-28 सेमेस्टर तीन परीक्षा शेड्यूल बुधवार को जारी किया है. परीक्षा फॉर्म बिना विलंब शुल्क के छह से 11 अप्रैल तक भरायेगा. जबकि विलंब शुल्क के साथ 15 से 17 अप्रैल तक जमा लिया जायेगा. इसे लेकर परीक्षा नियंत्रक प्रो विनोद कुमार ओझा ने अधिसूचना जारी की है.
परीक्षा एमजेसी, एमआइसी और एमडीसी की होनी है. विषयों को चार ग्रुप में बांटा गया है. परीक्षा दो पाली में होगी. पहली पाली सुबह 10.00 से दोपहर 1.00 बजे तक और दूसरी पाली की दोपहर 2.00 से 5.00 बजे तक होगी.
चार ग्रुप में बांटे गये विषय
ग्रुप ए – हिंदी, सोशियोलॉजी, साइकोलॉजी, उर्दू, बांग्ला, मैथिली, पर्शियन
ग्रुप बी – हिस्ट्री, इकोनॉमिक्स, संस्कृत, एआइएच, ज्योग्राफी, म्यूजिक, अंगिकाग्रुप सी – फिजिक्स, केमेस्ट्री, बॉटनी, जूलॉजी, सांख्यिकी, कामर्स, पॉलिटिकल साइंस, आइआरपीएम, गांधियन थाउट
ग्रुप डी – फिलासफी, इंग्लिश, रूरल इकोनॉमिक्स, गणित, होम साइंस, एंथ्रोपोलॉजी————-
तिथि – पहली पाली : दूसरी पालीएमजेसी थ्री —
21 अप्रैल : ग्रुप ए : ग्रुप बी27 अप्रैल : ग्रुप सी : ग्रुप डी
———-एमजेसी फोर —
चार मई : ग्रुप ए : ग्रुप बीनौ मई : ग्रुप सी : ग्रुप डी
——–एमआईसी थ्री —
15 मई : ग्रुप ए : ग्रुप बी21 मई : ग्रुप सी : ग्रुप डी
——एमडीसी थ्री —
25 मई : ग्रुप ए : ग्रुप बी30 मई : ग्रुप सी : ग्रुप डी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










