bhagalpur news. नये रेगुलेशन से विश्वविद्यालयों में होगी तीन पदों पर बहाली

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. नये रेगुलेशन से विश्वविद्यालयों में होगी तीन पदों पर बहाली

राज्य के विश्वविद्यालयों में नये वित्तीय परामर्शी (एफए), रजिस्ट्रार व वित्त पदाधिकारी (एफओ) की बहाली नये रेगुलेशन से होगी.

विज्ञापन

राज्य के विश्वविद्यालयों में नये वित्तीय परामर्शी (एफए), रजिस्ट्रार व वित्त पदाधिकारी (एफओ) की बहाली नये रेगुलेशन से होगी. राजभवन के प्रधान सचिव आरएल चाेंग्थू ने पत्र भेजकर विवि से तीनों पदों के लिए तीन-तीन नामाें का पैनल मांगा है. इसके लिए राजभवन ने बीएयू, बीएसएयू और एकेयू काे छाेड़ कर शेष सभी विवि काे पत्र भेजा है. यह नियुक्तियां तीनाें पदाें के लिए जारी नये रेगुलेशन से होगी. राजभवन ने इन तीनाें पदाें के लिए नये रेगुलेशन के ड्राफ्ट की अधिसूचना 27 मई काे जारी की थी. इससे पहले अधिकतर विवि में एफए व एफओ के पद पर प्रभारी के रूप में काम लिया जाता रहा था. तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में वर्तमान में एफए चतुर किस्कू, रजिस्ट्रार प्राे रामाशीष पूर्वे व एफओ ब्रजकिशोर प्रसाद कार्यरत हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन