Aaj Ka Mausam. भागलपुर में बदलेगा मौसम, तेज हवा और बारिश को लेकर अलर्ट जारी
Author Brajesh nandan mad
Updated:
विज्ञापन

जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है.
विज्ञापन
भागलपुर से ललित किशोर मिश्रा की रिपोर्ट
भागलपुर.
बिहार कृषि विश्वविद्यालय की ओर से जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार 20 मई तक जिले में मौसम का मिजाज बदल सकता है. भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार 17 मई रविवार को जिले के एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने और हल्की वर्षा होने की संभावना है. इसके बाद मौसम शुष्क रहने का अनुमान है. इस दौरान अधिकतम तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 24 से 25 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.कृषि मौसम वैज्ञानिकों ने किसानों को सलाह दी है कि वर्षा की संभावना को देखते हुए फिलहाल सिंचाई रोक दें और खाद व कीटनाशक का छिड़काव साफ मौसम में ही करें. मूंग और उरद की फसल में पीला मोजेक रोग पर निगरानी रखने की सलाह दी गई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By ब्रजेश नंदन माधुर्य
ब्रजेश नंदन माधुर्य प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. स्वच्छता व ई-कॉमर्स में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










