bhagalpur news. सेवानिवृत्त शिक्षक विमला आर्या व प्राे बालानंद सिन्हा के बकाया भुगतान पर कुलपति ने दी सहमति

Updated at : 08 May 2025 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. सेवानिवृत्त शिक्षक विमला आर्या व प्राे बालानंद सिन्हा के बकाया भुगतान पर कुलपति ने दी सहमति

टीएमबीयू में पेंशनर संघर्ष मंच ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया. विवि प्रशासन के विराेध में नारेबाजी की. करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद मंच के प्रतिनिधियों की वार्ता कुलपति प्राे जवाहर लाल के साथ हुई

विज्ञापन

भागलपुर

टीएमबीयू में पेंशनर संघर्ष मंच ने बुधवार को कुलपति कार्यालय के बाहर धरना दिया. विवि प्रशासन के विराेध में नारेबाजी की. करीब डेढ़ घंटे के प्रदर्शन के बाद मंच के प्रतिनिधियों की वार्ता कुलपति प्राे जवाहर लाल के साथ हुई. इसमें मंच ने बकाये के भुगतान की मांग की. इसे लेकर कुलपति ने भुगतान करने का आश्वासन दिया.

वार्ता में शामिल सिंडिकेट सदस्य सह एमएलसी संजीव सिंह, मंच के सह संयाेजक अमरेंद्र झा, प्राे बिहारी लाल चाैधरी, प्राे योगेंद्र व प्राे गुरुदेव पाेद्दार ने कुलपति से मांग की कि पीजी मनाेविज्ञान विभाग की सेवानिवृत्त शिक्षक विमला आर्या बीमार हैं. उन्हें उपचार के लिए पैसे की जरूरत है. ऐसे में उन्हें उनके अर्जित अवकाश व ग्रुप बीमा से तत्काल 10 लाख रुपए का भुगतान किया जाये. साथ ही वर्ष 2018 में रिटायर हुए प्राे बालानंद सिन्हा के सभी तरह के बकाया का भुगतान करने की भी मांग की.

अमरेंद्र झा ने बताया कि कुलपति ने दाेनाें रिटायर्ड शिक्षकाें के खाते में बुधवार की देर रात तक भुगतान करने का आश्वासन दिया. बालानंद सिन्हा टीएमबीयू के सबसे पुराने टीएनबी काॅलेज की स्थापना करने वाले बनैली एस्टेट के राजा बहादुर कृत्यानंद सिंह के पाेते हैं. विवि ने उन्हें भी विभिन्न तरह के बकाये का भुगतान नहीं किया था.

वहीं, वार्ता में सभी दिवंगत पेंशनर की पत्नी के लिए फैमिली पेंशन शुरू करने, सातवें वेतनमान की राशि से सेवानिवृत्त शिक्षकाें व कर्मचारियों काे भुगतान करने, विवि के फिक्स्ड डिपाेजिट में पड़ी राशि का आकलन कर भुगतान करने, एरियर, अर्जित अवकाश के बकाये का भुगतान करने की मांग की. साथ ही राजभवन से 2023 में जारी पत्र के आधार पर पेंशन काेषांग का गठन करने पर भी सहमति बनी. साथ ही 50 फीसदी डीए के बकाये के भुगतान पर भी चर्चा की गयी. पेंशन काेषांग का गठन करने सहित हर 15 दिन पर बैठक करने की मांग भी की. मौके पर मंच से अमरेंद्र झा, प्राे योगेंद्र, प्राे बिहारी लाल चाैधरी काे कोषांग में शामिल करने पर भी सहमति बनी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन