bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु से नीचे उतरते हुए रस्सी टूटी, गिरने से दहियार की मौत

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. विक्रमशिला सेतु से नीचे उतरते हुए रस्सी टूटी, गिरने से दहियार की मौत

नवगछिया सीमा क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु से रस्सी के सहारे नीचे उतरने के क्रम में रस्सी टूट जाने के बाद इस्माइलपुर पश्चिम भिट्ठा गांव निवासी रंजीत यादव की मौत हो गयी है.

विज्ञापन

नवगछिया सीमा क्षेत्र में विक्रमशिला सेतु से रस्सी के सहारे नीचे उतरने के क्रम में रस्सी टूट जाने के बाद इस्माइलपुर पश्चिम भिट्ठा गांव निवासी रंजीत यादव की मौत हो गयी है. घटना के तुरंत बाद रंजीत यादव को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए जेएलएनएमसीएच मायागंज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. परिजन रंजीत के शव को लेकर अपने घर को लौट गये. जानकारी मिली है कि रंजीत यादव मोटरसाइकिल से भागलपुर आया था, भागलपुर लौटने के क्रम में दूध नापने के लिए वह विक्रमशिला सेतु के नीचे बसावट के पास उतर रहा था. इसी क्रम में उसकी रस्सी टूट गयी और वह सीधे नीचे गिर गया था. मालूम हो कि नवगछिया क्षेत्र अंतर्गत विक्रमशिला सेतु के नीचे गंगा नदी के किनारे बड़ी संख्या में लोग रह कर खेती और पशुपालन करते हैं. अक्सर इन जगहों पर रहने वाले लोग सेतु पर रस्सी के सहारे ऊपर चढ़ते हैं और नीचे उतरते हैं. सेतु से नीचे उतरने और चढ़ने के की तस्वीर सोशल मीडिया में समय-समय पर वायरल होती रहती है.

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन