bhagalpur news. 50 हजार स्क्वायर फीट में विद्यार्थियों को बैठने के लिए बनेगा पंडाल

Updated at : 06 Apr 2025 1:05 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. 50 हजार स्क्वायर फीट में विद्यार्थियों को बैठने के लिए बनेगा पंडाल

टीएमबीयू में 48वां दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. सफल आयोजन को लेकर कई कमेटी गठित की गयी है

विज्ञापन

भागलपुर टीएमबीयू में 48वां दीक्षांत समारोह को लेकर तैयारी शुरू कर दी गयी है. सफल आयोजन को लेकर कई कमेटी गठित की गयी है. टीएनबी कॉलेज स्टेडियम में होने वाले समारोह को लेकर पंडाल बनाने का काम शुरू हो गया है. इस बार दीक्षांत समारोह में स्नातक, पीजी, पीएचडी, डी-लिट सहित कई वोकेशनल कोर्स के करीब 5150 छात्र-छात्राओं को गोल्ड मेडल व डिग्री मिलना है. इसके मद्देनजर इस बार 50 हजार स्क्वायर फीट में छात्र-छात्राओं व अतिथियों को बैठाने के भव्य पंडाल बनाया जा रहा है. इसके अलावा दो और पंडाल भी बनाये जा रहे हैं. वहीं टीएनबी कॉलेज, विवि, गेस्ट हाउस आदि जगहों पर आठ तोरणद्वार लगाये जा रहे हैं. इसकी तैयारी को लेकर शनिवार को पंडाल कमेटी की स्टेडियम में बैठक हुई.

कमेटी के संयोजक सह टीएनबी कॉलेज के प्रभारी प्राचार्य प्रो एसएन पांडे ने कहा कि पंडाल बनाने का काम शुरू कर दिया गया है. इससे पहले कमेटी के सदस्यों ने स्थल का निरीक्षण किया. पंडाल तैयार कर रहे कारीगरों को कई निर्देश दिये. बैठक में प्रॉक्टर प्रो अर्चना साह, डॉ पुर्णेंदु शेखर, इंजीनियर संजय कुमार, मो शाबीर, पंकज कुमार, डॉ देवाशीर्ष, जयैंद्र कुमार, प्रकाश कुमार पाठक, दीक्षित कुमार आदि मौजूद थे.

दीक्षांत समारोह को अवकाश के दिन भी खुलेगा शाखा

दीक्षांत समारोह को लेकर टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन स्थित सभी शाखा खुले रहेंगे. इसके लिए विवि की तरफ से निर्धारित अल्पहार भत्ता भी दिया जायेगा. इसे लेकर कुलपति प्रो जवाहर लाल के आदेश पर रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने पत्र जारी किया है.

डिग्री बनकर तैयार

विवि के परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि दीक्षांत समारोह को लेकर 5150 छात्र-छात्राओं का डिग्री बन कर तैयार है. उसे संकाय वार रखने की तैयार की जा रही है. बताया कि सभी संकायवार पीजी, यूजी व वोकेशनल कोर्स करीब 151 विद्यार्थियों को गोल्ड मेडल दिया जायेगा. इसे लेकर कुलपति ने शनिवार को परीक्षा विभाग का जायजा लिया.

कोट –

दीक्षांत समारोह के भव्य आयोजन को लेकर कई कमेटी गठित कर अलग-अलग जवाबदेही सौंपी गयी है. विवि में उनके कार्यकाल में दूसरी बार आयोजन किया जा रहा है. तैयारी में कहीं चूक नहीं रह जाये, इसको लेकर लगातार कमेटी के साथ बैठक व निगरानी का काम चल रहा है.

प्रो जवाहर लाल, कुलपति, टीएमबीयू

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन