Bhagalpur News: गली में जा रही महिला के गले से चेन झपटकर आरोपित फरार
Author Sanjiv kumar
Updated:
विज्ञापन

गली में जा रही महिला के गले से चेन झपटकर आरोपित फरार
विज्ञापन
संवाददाता, भागलपुर
बुधवार की शाम करीब साढ़े चार बजे बबरगंज थाना क्षेत्र के माणिकपुर मोहल्ले में झपटमारी की घटना हुई. पीड़िता शांति शर्मा (32) अपने दो बच्चों के साथ गली से गुजर रही थी. इसी दौरान एक युवक ने उनके गले से मंगलसूत्र झपट ली और फरार हो गया. शांति शर्मा ससुराल जगदीशपुर से मायके ममहदाबाद बीमार परिजन को देखने जा रही थीं. तभी रास्ते में यह घटना घटी. अचानक हुई इस वारदात से महिला और उनके बच्चे घबरा गये. घटना की सूचना मिलते ही बबरगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की छानबीन शुरू की सिटी डीएसपी राकेश कुमार ने बताया कि घटना की पुष्टि हुई है. पीड़िता की ओर से लिखित शिकायत दर्ज की जा रही है. पुलिस ने बताया कि आरोपित की पहचान कर उसे जल्द ही गिरफ्तार किया जायेगा.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










