Bhagalpur news बगान से नवजात का शव बरामद

Updated:
विज्ञापन

बिहपुर हरियो ढाला के समीप एक लीची के बगान से नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी.

विज्ञापन

बिहपुर हरियो ढाला के समीप एक लीची के बगान से नवजात शिशु का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी. शनिवार सुबह ग्रामीणों की नजर बगान में पड़े नवजात के शव पर पड़ी. गांव में अफरातफरी मच गयी. ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना झंडापुर थाना के थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार को दी. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी की. पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर पंचनामा तैयार किया तथा आसपास के लोगों से पूछताछ की. इस संबंध में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिहपुर के प्रभारी डॉ मुरारी पोद्दार ने बताया कि 21 फरवरी को एक नवजात शिशु का जन्म केंद्र में हुआ था. बच्चे की स्थिति सामान्य नहीं रहने से उसे पहले सदर अस्पताल भागलपुर रेफर किया गया. वहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल भेज दिया. शुक्रवार को बच्चे को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया था.

शनिवार को मिले शव के हाथ में एक पट्टा बंधा मिला, जिस पर बच्चे की मां का नाम रूबी देवी अंकित है. जानकारी के अनुसार रूबी देवी का मायका हरियो गांव में ही है. वह अपने ससुराल जा रही थी. इसी दौरान बच्चे की तबीयत बिगड़ने पर कथित तौर पर उसे हरियो गांव के पास छोड़ दिया, जिससे पूरी रात पड़े रहने से नवजात की मौत हो गयी. थानाध्यक्ष प्रशांत कुमार ने बताया कि नवजात के शव का पोस्टमार्टम करा कर उसे नवगछिया शवगृह में पहचान के लिए रखा गया है. पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और दोषियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की बात कही है.

स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने दिया संदेश

राष्ट्रीय आयुष मिशन एवं राज्य आयुष समिति बिहार के तत्वावधान में जिला आयुष समिति भागलपुर की ओर से पब्लिक हेल्थ प्रोग्राम के अंतर्गत गोपालपुर प्रखंड के उच्च विद्यालय तिरासी और मवि आजमाबाद में कार्यक्रम हुआ. मुख्य उद्देश्य स्कूली बच्चों को स्वस्थ जीवन शैली अपनाने के प्रति जागरूक करना था. डॉ प्रमोद कुमार दास ने बच्चों को बताया कि वह अपने दैनिक जीवन में अच्छी आदत अपना कर कैसे खुद स्वस्थ और अपने परिवार वालों को भी स्वस्थ और बेहतर जीवन दे सकते हैं. आयुष चिकित्सकों ने बच्चों को सुबह जल्दी उठने नित्य क्रिया के बाद योग तथा व्यायाम करने की सलाह दी. प्रकृति और औषधीय पेड़ पौधों के बारे में विस्तार से जानकारी दी. कार्यक्रम में विभिन्न औषधीय पौधों का वितरणकिया गया. औषधीय पौधे के गुण और उनके उपयोग के बारे में जानकारी दी. पौधे को हर्बल गार्डन बनाकर जीवित रखने का आग्रह किया. मौके पर आयुष चिकित्सक डॉ भारती सिंह, डॉ नृपजित सिंह, डॉ निहारिका राधिका, अभय कुमार,प्रधानाचार्य, शिक्षक सहित काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन