Bhagalpur news अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप जब्त, आर्मी जवान गिरफ्तार

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 01 Mar 2026 12:42 AM

विज्ञापन

रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, जमालपुर की टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ धर दबोचा.

विज्ञापन

सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर शनिवार को आरपीएफ क्राइम इंटेलिजेंस ब्रांच, जमालपुर की टीम ने गुप्त सूचना पर बड़ी कार्रवाई करते हुए एक युवक को अंग्रेजी शराब की खेप के साथ धर दबोचा. युवक दो बड़ी ट्रॉली बैग और एक पिट्ठू बैग लेकर सुलतानगंज रेलवे स्टेशन पर उतर रहा था. इंस्पेक्टर एसके सुधा ने बताया कि सूचना मिली थी कि गोड्डा–गोमती साप्ताहिक ट्रेन से अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप आने वाली है. टीम पहले से अलर्ट थी. ट्रेन के रुकते ही शराब लेकर उतरे युवक को पकड़ लिया गया. तलाशी में दोनों ट्रॉली और पिट्ठू बैग से 750 एमएल की 89 बोतलें (विभिन्न ब्रांड) बरामद की गयी.

पकड़ा गया युवक रौनक सिंह है, जो कमरांय, असरगंज (जिला मुंगेर) का रहने वाला बताया गया. वह इंडियन आर्मी की 16 राजपूत रेजीमेंट, लखनऊ में जवान है. बरामद शराब की कुल मात्रा 66.75 लीटर आंकी गयी है, जिसका अनुमानित बाजार मूल्य ₹90,990 बताया गया. बोतलों पर “बिक्री केवल डिफेंस पर्सनल” अंकित था.आरपीएफ ने गिरफ्तार जवान को बरामद शराब के साथ उत्पाद विभाग को सुपुर्द कर दिया. पूछताछ में आरोपित ने दावा किया कि उसने छह माह से शराब जमा कर रखी थी और होली पर घर ले जा रहा था. हालांकि, स्टेशन परिसर में चर्चा रही कि त्योहार के मौके पर ऊंची कीमत पर बेच कर मुनाफा कमाने के उद्देश्य से शराब ले जायी जा रही थी.

नगर परिषद कार्यालय में होली मिलन समारोह

सुलतानगंज नगर परिषद कार्यालय में सामान्य बोर्ड की बैठक के बाद शनिवार को होली मिलन समारोह हुआ. जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और नगर परिषद कर्मियों ने एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगा कर होली की शुभकामनाएं दी. समारोह में पूरे समय उत्साह, सौहार्द और सामाजिक एकता की झलक देखने को मिली. कार्यक्रम में मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू, कार्यपालक पदाधिकारी कृष्णभूषण कुमार, बीडीओ संजीव कुमार, थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित कई पार्षद, पार्षद प्रतिनिधि और नगर परिषद के कार्यालय कर्मी मौजूद थे. सभी ने होली के रंग में रंगते हुए भाईचारे और सहयोग का संदेश दिया. मौके पर वार्ड पार्षद संजय चौधरी, नवीन कुमार बन्नी, रूबी कुमारी, दयावती देवी, राधा देवी, सुभाष कुमार के अलावा सुभाष पोद्दार, रेणु देवी, डबलू साह, रंजीत साह, विकास कुमार कर्ण तथा नप के कई कर्मचारी उपस्थित थे.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन