Bhagalpur news अजगैवीनाथ मंदिर के गुंबद पर चढ़ा विक्षिप्त व्यक्ति

Published by : JITENDRA TOMAR Updated At : 01 Mar 2026 12:51 AM

विज्ञापन

सुलतानगंज अजगैवीनाथ मंदिर में शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मंदिर के गुंबद पर चढ़ गया.

विज्ञापन

सुलतानगंज अजगैवीनाथ मंदिर में शनिवार सुबह अफरा-तफरी मच गयी, जब एक मानसिक रूप से कमजोर व्यक्ति मंदिर के गुंबद पर चढ़ गया. स्थिति की गंभीरता को भांपते हुए मंदिर के पुजारियों व अन्य कर्मियों ने उसे सुरक्षित नीचे उतार दिया. सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष मृत्युंजय कुमार मंदिर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जांच शुरू की. थानाध्यक्ष ने बताया कि महाशिवरात्रि के दौरान मंदिर की रंगाई-पुताई के बाद सीढ़ियां वहीं छोड़ दी गयी थीं, जिसका फायदा उठा कर विक्षिप्त व्यक्ति गुंबद तक चढ़ गया. वह ऊपर से गिर जाता, तो करीब 100 फीट की ऊंचाई से उसके बचने की संभावना नहीं थी. पुलिस ने मंदिर परिसर में जहां-तहां रखी सीढ़ी और बांस-बल्लों को तत्काल हटाने का आग्रह मंदिर प्रबंधन से किया. मंदिर पर तैनात सुरक्षा कर्मियों को निर्देश दिया गया है कि ऐसे तत्वों पर कड़ी निगरानी रखें और आने-जाने वाले लोगों पर विशेष नजर रखें. मंदिर के स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी ने बताया कि वह फिलहाल मंदिर से बाहर हैं. लौटने के बाद इस संबंध में आवेदन दिया जायेगा और भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए पुख्ता सुरक्षा इंतजाम की मांग की जायेगी.

आधुनिक तकनीक और नवाचार से रूबरू हुए छात्र

विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास तथा उन्हें आधुनिक तकनीकों से परिचित कराने के उद्देश्य से उमावि, बिहपुर मध्य के नवमी व 11वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं का एक दल शनिवार इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ इन्फॉॅर्मेशन टेक्नोलॉजी भागलपुर के शैक्षणिक परिभ्रमण पर पहुंचा. संस्थान के भव्य व अनूठे पिरामिडनुमा कंप्यूटर सेंटर और लाइब्रेरी भवन के सामने पहुंचते ही बच्चों का उत्साह देखते ही बन रहा था. परिसर की आधुनिक संरचना और अनुशासित शैक्षणिक वातावरण ने विद्यार्थियों को काफी प्रभावित किया. छात्रों को संस्थान की विभिन्न अत्याधुनिक सुविधाओं से अवगत कराया गया.आधुनिक कंप्यूटर सेंटर में उपलब्ध उच्च क्षमता वाले सिस्टम, नवीनतम सॉफ्टवेयर और शोध आधारित प्रोजेक्ट्स की जानकारी दी गयी. इनोवेशन हब में चल रहे स्टार्टअप, रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से जुड़े कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया, जिससे विद्यार्थियों की जिज्ञासा और बढ़ गयी. डिजिटल लाइब्रेरी का भ्रमण छात्रों के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहा. परिभ्रमण की शुरुआत में प्रो डॉ प्रकाश रंजन व डॉ हेमंत ने विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनका हौसला बढ़ाया. मौके पर विद्यालय के प्राचार्य कुमार शशि, शिक्षक कुंदन ठाकुर, रोनित भूषण, प्रगति कुमारी, अनिमेष कुमार, एमडी शाहिद हुसैन, अमित कुमार, धीरज कुमार तथा उनकी पूरी टीम उपस्थित रही.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन