Bhagalpur News: शिक्षक संघ ने प्रस्तुत किया लेखा-जोखा, राज्य और जिले के चुनाव की दी गयी जानकारी
Edited by Prabhat Khabar News Desk
Updated:
विज्ञापन
भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक हुई
विज्ञापन
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के चुनाव सात जुलाई को
भागलपुर जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की जिला कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक संघ भवन के प्रशाल में जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित किया गया. बैठक में संपूर्ण कार्यकाल के आय-व्यय का लेखा-जोखा प्रधान सचिव राणा कुमार झा के द्वारा प्रस्तुत किया गया. इसे सभी सदस्यों द्वारा सम्यक चर्चा के बाद सर्वसम्मति से पारित किया गया. प्रधान सचिव के द्वारा उपस्थित सभी सदस्यों को राज्य एवं जिले के चुनाव की जानकारी दी गयी. बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ पटना का चुनाव 30 जून रविवार को होना है. चुनाव प्रारंभ होने के पूर्व प्रतिनिधि सभा की बैठक दिन के 10 बजे से श्रीकृष्ण मेमोरियल हॉल पटना में होना तय है. चुनाव स्थल बिहार राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ एग्जिवीशन रोड पटना निर्धारित है. राज्य संगठन के चुनाव में राज्य प्रतिनिधि मतदाता होते हैं. भागलपुर जिले के विभिन्न प्रखंडों से कुल 80 राज्य प्रतिनिधि निर्वाचित हैं.सात जुलाई को होगा जिले का चुनाव
संघ के पदाधिकारियों से सभी प्रतिनिधियों से पटना चल कर मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की गयी. जानकारी दी गयी कि जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भागलपुर के चुनाव सात जुलाई रविवार को निर्धारित है. यह चुनाव जिला प्राथमिक शिक्षक संघ भवन भागलपुर के प्रशाल में होना है. जानकारी दी गयी कि जिले के चुनाव में राज्य एवं जिला प्रतिनिधि दोनों ही मतदाता होते हैं. जिले के चुनाव में कुल 245 शिक्षक मतदाता हैं.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










