Bhagalpur news अनियंत्रित ट्रक के कुचलने से शिक्षिका की मौत, पति घायल

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news अनियंत्रित ट्रक के कुचलने से शिक्षिका की मौत, पति घायल

सन्हौला धोरेया मुख्य मार्ग स्थित एसएच-84 पर भुड़िया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी से ड्यूटी कर वापस लौट रही एक शिक्षिका को कुचल दिया.

विज्ञापन

सन्हौला धोरेया मुख्य मार्ग स्थित एसएच-84 पर भुड़िया गांव के समीप अनियंत्रित ट्रक ने स्कूटी से ड्यूटी कर वापस लौट रही एक शिक्षिका को कुचल दिया. इस घटना में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. मृतका की पहचान बीबी सितारा प्रवीन (38) पति मो अब्दुल ग्राम बबुरा, थाना धनकुण्ड, प्रखंड धोरेया के रूप में हुई. स्कूटी चालक शिक्षिका के पति मो अब्दुल जख्मी है. जख्मी को सन्हौला अस्पताल में भर्ती कराया गया. काफी देर बाद घटना स्थल पर पुलिस के पहुंचने पर आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग जाम कर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़ा करते मुआवजे की मांग को लेकर हंगामा मचाया. पूरे चार घंटे मुख्य मार्ग पर परिचालन बाधित रहा. दोनों तरफ से वाहनों की लंबी कतार लगी रही. जानकारी मिलने पर सन्हौला थानाध्यक्ष रुपेश कुमार दल बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, लेकिन स्थिति नियंत्रण में नहीं दिखी. आसपास के कई थाने की पुलिस बल के साथ बीडीओ कन्हैया कुमार, राजस्व अधिकारी सुरेंद्र कुमार, बीईओ विकास कुमार सहित कई पदाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे ओर मुआवजे का आश्वासन देने पर आक्रोशित लोग शांत हुए. शाम के करीब चार बजे जाम हटा ओर मुख्यमार्ग पर परिचालन चालू हुआ.

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दिन के करीब 12:30 बजे शिक्षिका धोरेया के अस्सी बटसार से ड्यूटी कर अपने स्कूटी से पति के साथ सन्हौला बाजार होकर अपना घर बबुरा लौट रही थी. पीछे से आ रहे ट्रक ने पीछे से स्कूटी में ठोकर मारा दी. पीछे बैठी शिक्षिका ट्रक के चक्के के नीचे जा गिरी. ट्रक ने उसे कुचलते हुए आगे बढ़ गया. शिक्षिका का सिर कुचल जाने से उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गयी. उपस्थित लोगों की मदद से मृतक के पति को उठाया ओर ट्रक को रोका, लेकिन चालक भागने में कामयाब रहा. घटना के बाद से ही सड़क पर अफरा- तफरी का माहौल के साथ हंगामा की स्थिति बनी रही. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. माहौल शांत होने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन