bhagalpur news. 16 मई तक तेज धूप व गर्म पछिया हवा चलेगी, लोग रहें सतर्क

Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 16 मई तक तेज धूप व गर्म पछिया हवा चलेगी, लोग रहें सतर्क

भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आठ मई से पूरे बिहार में शुष्क व गर्म पछिया हवा चलने की संभावना है.

विज्ञापन

तेज धूप के कारण बुधवार को दिनभर उमस भरा माहौल रहा. गर्मी व हवा में नमी के कारण राहगीरों को जलन का अहसास हुआ. दोपहर में अधिकतम तापमान 34.4 डिग्री रहा. वहीं सुबह के समय न्यूनतम तापमान 22.1 डिग्री व आद्रता 86 प्रतिशत रही. 5.3 किमी/घंटा की गति से पूर्वा हवा चलती रही. भारत मौसम विज्ञान विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार आठ मई से पूरे बिहार में शुष्क व गर्म पछिया हवा चलने की संभावना है. इससे तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी. 10 मई तक अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक हो सकता है. 16 मई तक तापमान में वृद्धि होती रहेगी. इसके बाद ही मौसम में बदलाव के आसार हैं.

आज से हीटवेव चलने का अलर्ट जारी

गुरुवार से हीटवेव चलने का अलर्ट जारी किया गया है. हीटवेव का सर्वाधिक असर बिहार के पटना, गया व मुजफ्फरपुर के आसपास के जिला समेत पूरे दक्षिणी व पूर्व बिहार में दिखेगा. वहीं कोसी व सीमांचल के जिले में गर्मी का असर कुछ कम रहेगा.

दोपहर में बाहर निकलने से बचें : हीटवेव के दौरान लोग दोपहर में बाहर निकलने से बचें. हल्का भोजन करें और पर्याप्त मात्रा में पानी पियें. बुजुर्ग, छोटे बच्चे व बीमार लोगों को लू का असर जल्दी होता है. हीटवेव का असर फसलों व पशु पक्षियों पर भी पड़ने की आशंका है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
निशिरंजन ठाकुर

लेखक के बारे में

By निशिरंजन ठाकुर

निशिरंजन ठाकुर मुख्यधारा की पत्रकारिता में 25 वर्षों से अधिक समय से सक्रिय. साहित्यिक विषयों में भी गहरी रूचि. खबरों में तथ्य के साथ मानवीय संवेदना और भाषा की सादगी को अहम मानते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन