लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना ने लगाया मेगा रक्तदान शिविर, 25 यूनिट रक्त संग्रहित

Author Atul kumar|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मौजूद लोग

रक्तदान शिविर कार्यक्रम में मौजूद लोग

लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना ने सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के सहयोग से एक मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. इस शिविर में 25 यूनिट रक्त एकत्र किया गया, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों की सहायता करना था.

विज्ञापन

Blood Donation Camp: भागलपुर के नया बाजार स्थित मोती मातृ सेवा सदन में लायंस क्लब ऑफ भागलपुर स्टार फेमिना (जिला 322E) ने सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन के सहयोग से मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया. सुबह 10 बजे शुरू हुए इस शिविर में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और कुल 25 यूनिट रक्तदान किया. शिविर का उद्देश्य रक्तदान के प्रति लोगों को जागरूक करना तथा जरूरतमंद मरीजों के लिए पर्याप्त रक्त उपलब्ध कराना था.

अध्यक्ष ने स्वयं रक्तदान कर किया शुभारंभ

शिविर की शुरुआत क्लब की अध्यक्ष कविता अग्रवाल ने स्वयं रक्तदान कर की. इसके बाद मीनू सिंघानिया एवं उनके पति राजेश सिंघानिया ने भी रक्तदान किया. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि रक्त की कमी के कारण कई मरीजों को समय पर उपचार नहीं मिल पाता है, इसलिए स्वैच्छिक रक्तदान समाज के लिए सबसे बड़ी सेवा है.

इन अतिथियों की रही मौजूदगी

Blood Donation Camp: कार्यक्रम का उद्घाटन उप जिला पाल प्रथम, लायंस इंटरनेशनल जिला 322E के अविनाश साह ने किया. विशिष्ट अतिथि के रूप में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी युवा मंच के प्रांतीय अध्यक्ष युवा अश्विनी खटोड़, मोती मातृ सेवा सदन के न्यासी अतुल ढांढांनिया, रीजन चेयरपर्सन मनोज शर्मा, जोन चेयरपर्सन बबीता अग्रवाल तथा पूर्व जिला पाल विनोद कुमार अग्रवाल उपस्थित रहे.

रक्तदान को बताया सबसे बड़ा दान

क्लब की सचिव लायन प्रीति डीडवानिया एवं कोषाध्यक्ष लायन मधु जैन ने कहा कि लायंस क्लब लगातार स्वास्थ्य, शिक्षा और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में कार्य कर रहा है. उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है और इस शिविर में लोगों की उत्साहपूर्ण भागीदारी समाज में सकारात्मक संदेश देती है.

रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

शिविर में मायागंज रक्त अधिकोष के चिकित्सकों एवं पैरामेडिकल स्टाफ की टीम ने रक्त संग्रह का कार्य किया. रक्तदान करने वाले सभी लोगों को प्रमाण-पत्र एवं स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया गया. क्लब ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सेल्स एग्जीक्यूटिव एसोसिएशन, मोती मातृ सेवा सदन, सभी रक्तदाताओं, स्वयंसेवकों एवं मीडिया प्रतिनिधियों का आभार व्यक्त किया.

Also Read: हाजीपुर से चिराग पासवान ने कर दिया ऐलान, यूपी की सभी 403 सीटों पर उतारेंगे उम्मीदवार

Also Read: पटना नहीं, अब राजगीर इंटरनेशनल स्टेडियम में चौके-छक्के लगाएंगे बिहार के रणजी धुरंधर, 11 अक्टूबर को पहला मुकाबला


विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन