एकचारी स्टेशन से भटकी नाबालिग सुरक्षित बरामद, चाइल्डलाइन को सौंपा गया

Author Rishi Kant|Edited by Pintu Pranav
Updated:
विज्ञापन
कहलगांव के आरपीएफ द्वारा भटकी हुई बच्ची को चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंपते हुए

कहलगांव के आरपीएफ द्वारा भटकी हुई बच्ची को चाइल्ड लाइन भागलपुर को सौंपते हुए

कहलगांव आरपीएफ ने एकचारी रेलवे स्टेशन से एक भटकी हुई नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बचा लिया है. पूछताछ में पता चला कि बच्ची गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गई थी. उसे चाइल्डलाइन भागलपुर के सुपुर्द कर दिया गया है.

विज्ञापन

RPF Rescue: कहलगांव आरपीएफ पोस्ट ने बुधवार शाम एकचारी रेलवे स्टेशन से एक भटकी हुई नाबालिग बच्ची को सुरक्षित बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि बच्ची गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गई थी और एकचारी स्टेशन पहुंच गई. आरपीएफ ने उसे सुरक्षित चाइल्डलाइन भागलपुर को सौंप दिया है.

स्टेशन मास्टर की सूचना पर हुई कार्रवाई

आरपीएफ उप निरीक्षक अमर कान्त यादव ने बताया कि बुधवार शाम करीब 6 बजे स्टेशन मास्टर से सूचना मिली कि प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर एक नाबालिग बच्ची रो रही है. सूचना मिलते ही आरपीएफ टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को सुरक्षित अपने संरक्षण में लिया.

गलती से दूसरी ट्रेन में बैठ गई थी बच्ची

पूछताछ के दौरान बच्ची ने बताया कि वह भागलपुर जिले के एक गांव की रहने वाली है. वह गलती से रामपुरहाट-गया पैसेंजर ट्रेन में बैठ गई थी, जिसके कारण एकचारी रेलवे स्टेशन पहुंच गयी.

महिला कर्मचारी की निगरानी में रखा गया

आरपीएफ टीम बच्ची को कहलगांव पोस्ट लेकर पहुंची, जहां उसे महिला कर्मचारी की निगरानी में सुरक्षित रखा गया. आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद बच्ची को रेलवे चाइल्डलाइन भागलपुर के सुपुर्द कर दिया गया.

परिजनों को दी गई सूचना

RPF Rescue: रेलवे चाइल्डलाइन भागलपुर ने बच्ची के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है. परिजन चाइल्डलाइन कार्यालय पहुंचकर आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद बच्ची को अपने साथ घर ले जायेंगे.

आरपीएफ ने लोगों से की अपील

आरपीएफ ने लोगों से अपील की है कि यदि रेलवे स्टेशन या ट्रेन में कोई बच्चा अकेला, असहाय या भटका हुआ दिखाई दे तो तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें, ताकि समय रहते उसकी सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके.

ALSO READ: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन, जिले के 17 विद्यालयों को मिली नयी पहचान


विज्ञापन
Rishi Kant

लेखक के बारे में

By Rishi Kant

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन