बबरगंज में 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद, विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध, एक आरोपी फरार

Updated:
विज्ञापन

प्रेस वार्ता करते सिटी एसपी अतुलेश झा | Prabhat Khabar Network

भागलपुर पुलिस ने 'स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर' अभियान के तहत बबरगंज थाना क्षेत्र में छापेमारी कर 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की है. इस कार्रवाई में एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया है, जबकि एक अन्य आरोपी मौके से फरार हो गया.

विज्ञापन

Brown Sugar Raid: भागलपुर जिले में नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे "स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर" विशेष महाअभियान के तहत बबरगंज थाना पुलिस ने चौधरीडीह इलाके में छापेमारी कर कुल 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है. कार्रवाई के दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया, जबकि एक अन्य आरोपी पुलिस की भनक लगते ही फरार हो गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

गुप्त सूचना पर गठित हुई विशेष टीम

वरीय पुलिस अधीक्षक प्रमोद कुमार यादव के निर्देश पर जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है. 18 जुलाई को बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में अवैध ब्राउन शुगर के भंडारण और बिक्री की सूचना मिलने के बाद नगर पुलिस अधीक्षक अतुलेश झा की निगरानी तथा अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नगर-02 राकेश कुमार के नेतृत्व में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गयी.

दो स्थानों से बरामद हुई ब्राउन शुगर

Brown Sugar Raid: सिटी एसपी अतुलेश झा ने प्रेस वार्ता में बताया कि पुलिस ने सबसे पहले एक विधि-विरुद्ध बालक के घर पर छापेमारी कर 42.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की और उसे विधिवत निरुद्ध कर लिया. इसके बाद चौधरीडीह निवासी राजा यादव की दुकान पर छापेमारी की गई. पुलिस के पहुंचने से पहले ही आरोपी फरार हो गया, लेकिन दुकान की तलाशी के दौरान 16.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद हुई. दोनों जगहों से कुल 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर जब्त की गयी.

फरार आरोपी की तलाश में छापेमारी

पुलिस ने बताया कि निरुद्ध किए गए विधि-विरुद्ध बालक से पूछताछ की जा रही है. वहीं फरार आरोपी राजा यादव की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. मामले में एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है.

नशे के कारोबार पर जारी रहेगी सख्ती

भागलपुर पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में मादक पदार्थों के अवैध कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान आगे भी जारी रहेगा. पुलिस का कहना है कि युवाओं को नशे से बचाने और अवैध कारोबार पर रोक लगाने के लिए ऐसी कार्रवाई लगातार की जायेगी.

ALSO READ: मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने किया 551 सरस्वती विद्या निकेतन मॉडल स्कूलों का उद्घाटन, जिले के 17 विद्यालयों को मिली नयी पहचान


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन