Bhagalpur news स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का होगा निर्माण, मिलेगी सभी खेल की सुविधाएं

Updated at : 28 Jan 2025 11:16 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का होगा निर्माण, मिलेगी सभी खेल की सुविधाएं

नगर परिषद सभागार में मंगलवार को विरोध के बावजूद नप के सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. अध्यक्षता मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने की.

विज्ञापन

सुलतानगंज नगर परिषद सभागार में मंगलवार को विरोध के बावजूद नप के सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. अध्यक्षता मुख्य पार्षद राजकुमार गुड्डू ने की. बैठक में ईओ, उपमुख्य पार्षद व नौ पार्षद सहित कुछ कार्यालय कर्मी अनुपस्थित थे. बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. स्पोर्ट्स कांप्लेक्स निर्माण की स्वीकृति देते सीओ से जगह की उपलब्धता को लेकर पत्राचार करने के स्वीकृति प्रदान की गयी. बताया गया कि एक ही जगह सभी तरह के खेल की सुविधा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में मिलेगी. सफाई एजेंसी के एकरारनामा रद्द करने की स्वीकृति प्रदान कर एक फरवरी से विभागीय सफाई कार्य करने को लेकर स्वच्छता निरीक्षक अमित कुमार भगत को अधिकृत किया गया. सफाई एजेंसी के निविदा व चयन प्रक्रिया तक सभी स्वच्छता कार्य कार्यालय स्तर से विभागीय करने की सर्वसम्मति से स्वीकृति प्रदान की गयी. गत बैठक की संपुष्टि की गयी. बैठक में 19 पार्षद उपस्थित थे. मुख्य पार्षद ने बताया कि गत बैठक में आठ बिंदुओं पर प्रश्न चिह्न लगाते हुए विचार को लेकर दिया गया था. 10 वार्ड पार्षदों ने गत बैठक की संपुष्टि और अनियमितता के लिए प्राप्त आवेदन में तीन पार्षदों का हस्ताक्षर फर्जी पाया. सदन में तीनों पार्षदों ने फर्जी हस्ताक्षर पर रोष व्यक्त किया . शेष बचे सात विरोधी पार्षद अनुपस्थित थे. आठ बिंदुओं पर खंडन करते हुए पार्षद ने गत बैठक की संपुष्टि की. मुख्य पार्षद ने बताया कि बैठक में अनुपस्थित ईओ पर खेद प्रकट करते हुए नगर आवास विभाग और डीएम को उचित कार्रवाई के लिए पत्र देने की स्वीकृति प्रदान की. अनुपस्थित कर्मी से स्पष्टीकरण पूछने की स्वीकृति दी गयी. कार्यालय कार्य की शिथिलता को लेकर कई कार्य लंबित बताये गये. पार्षदों ने प्रधान सहायक पर काम को सही समय नहीं करने का आरोप लगा उन्हें हटाने की मांग की. कर्मी पर विधि संवत कार्रवाई करते हुए प्रधान सहायक के विरुद्ध नगर विकास विभाग के प्रधान सचिव और डीएम से कार्रवाई की मांग व नियुक्ति की स्वीकृति प्रदान की गयी. स्वच्छता पदाधिकारी ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र के प्रत्येक घरों में दो डस्टबिन की खरीदारी कर वितरण करने का अनुरोध किया. सफाई व्यवस्था के लिए चार ट्रैक्टर खरीदारी का मांग, उपकरण रखने के लिए शेड का निर्माण, कंपोस्ट कीट सहित उपकरण उपस्करण की खरीदारी की मांग की, जिसे सर्व सम्मति से पारित किया गया. बैठक में स्वच्छता पदाधिकारी सिटी मैनेजर, टैक्स दारोगा, तहसीलदार व अन्य कर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन