ePaper

Bhagalpur news रफ्तार ने ली चार की जान, 19 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

Updated at : 25 Feb 2026 12:38 AM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur news रफ्तार ने ली चार की जान, 19 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल

भागलपुर से सहरसा जा रही बस ने पिक अप को टक्कर मार दी. बस असंतुलित होकर सीएनजी टोटो में टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. 19 लोग घायल हो गये.

विज्ञापन

बिहपुर के ईंट भट्टा पर काम कर पिकअप गाड़ी से दयालपुर अपने आवास पर जा रहे थे. भागलपुर से सहरसा जा रही बस ने पिक अप को टक्कर मार दी. बस असंतुलित होकर सीएनजी टोटो में टक्कर मार दी, जिसमें चार लोगों की मौत हो गयी. 19 लोग घायल हो गये. 10 व्यक्ति पिक अप सवार घायल हुए, पांच यात्री बस के घायल हुए. चार व्यक्ति टोटो के घायल हो गये. चारों मृतकों की पहचान हो गयी है. मृतक कटिहार जिला समेली का शिवनारायण मंडल का पुत्र अरबिंद मंडल, खगड़िया जिला मोरकाही के अमन निषाद का पुत्र कुणाल कुमार है. इस्माइलपुर थाना पूर्वी भिट्ठा के सुनील दास, सुनील दास की पत्नी पूर्णी देवी है. सुनील दास पत्नी का इलाज करवाने नारायणपुर मधुरापुर बाजार गये थे. पत्नी का इलाज करवा कर वापस लौट रहे थे. दुर्घटना से सड़क जाम हो गया. दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गयी. आधा घंटा तक जाम रहा. दुर्घटना ग्रस्त वाहन को साइड करने के पश्चात जाम हटाया गया. घटना की जानकारी मिलते ही भागलपुर के डीएम, नवगछिया एसपी प्रेरणा कुमार, एसडीपीओ ओम प्रकाश घटना स्थल पर पहुंचे. सभी पदाधिकारी अनुमंडल अस्पताल पहुंच मृतक के परिवार से मिले. डीएम ने कहा कि रोड पर ट्रैफिक ज्यादा है, इसलिए दुर्घटना होती है. रोड चौड़ीकरण का प्रस्ताव भेजा गया है. सरकार ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया है. तेज गति के बस ने पिक अप को टक्कर मारने से यह हादसा हुआ है. सरकार की ओर से घोषित मुआवजा मृतक के परिजनों को दिया जायेगा. नवगछिया एसपी ने बताया कि यातायात थाना में प्राथमिकी दर्ज की गयी है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

पिलर गिरने से दो बच्चों की मौत

खरीक बाजार में पिलर गिरने से दो बच्चों की मौत हो गयी है. पिलर गिरने से निधि कुमारी, कृष्ण कुमार घायल हो गये. घायलों को इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया गया. चिकित्सकों ने दोनों घायलों की हालत गंभीर देख बेहतर इलाज के लिए भागलपुर अस्पताल रेफर किया. भागलपुर अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गयी.

विज्ञापन
JITENDRA TOMAR

लेखक के बारे में

By JITENDRA TOMAR

JITENDRA TOMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन