bhagalpur news. समृद्धि स्पर्धा : भागलपुर सहित बिहार के छह शिक्षक का चयन
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 1:32 AM
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व भागलपुर सहित सूबे के विभिन्न जिलों के छह शिक्षक करेंगे
राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद (एनसीईआरटी) के बैनर तले आयोजित राष्ट्रीय समृद्धि प्रतियोगिता 2025 में बिहार का प्रतिनिधित्व भागलपुर सहित सूबे के विभिन्न जिलों के छह शिक्षक करेंगे. उन शिक्षकों का चयन राज्य स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता के आधार पर हुआ है. प्रतियोगिता 27 से 29 जनवरी तक क्षेत्रीय शिक्षा संस्थान भुवनेश्वर में आयोजित की जायेगी. इसी कड़ी में भागलपुर से इंटर स्कूल खरीक की शिक्षिका डॉ शैल प्रज्ञा और पवित्रा दास जनता हाई स्कूल मुंगेर से पंकज रंजन, अभिनव कुमार व पटना जिले से जेडी बालिका हाई स्कूल की शिक्षिका डॉ रिंकी कुमारी व पायल वर्मा का चयन हुआ है. बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के राज्य कार्यक्रम पदाधिकारी विनोद कुमार ने संबंधित जिले के जिला शिक्षा पदाधिकारी को पत्र लिखकर उन शिक्षकों का प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कहा है. जिला शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार प्रतियोगिता शिक्षण पद्धतियों में नवाचार व रचनात्मकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया जाता है. चयनित शिक्षकों ने अपने-अपने क्षेत्रों में शिक्षण के पारंपरिक तरीकों से हटकर कला के माध्यम से बच्चों को सीखने के लिए प्रेरित किया है. इसी प्रयास को राष्ट्रीय मंच पर मान्यता मिली है. बता दें कि पूरे देश से कुल 90 शिक्षकों को प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










