bhagalpur news. 31 को श्रीश्याम वार्षिक उत्सव, निकाली जायेगी पालकी यात्रा

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. 31 को श्रीश्याम वार्षिक उत्सव, निकाली जायेगी पालकी यात्रा

श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट भागलपुर की ओर से इस वर्ष भी दो दिवसीय चतुर्थ श्रीश्याम वार्षिक उत्सव का आयोजन होगा

विज्ञापन

भागलपुर श्री सांवरिया सेवा ट्रस्ट भागलपुर की ओर से इस वर्ष भी दो दिवसीय चतुर्थ श्रीश्याम वार्षिक उत्सव का आयोजन होगा. जिसमें पालकी यात्रा एवं निशान शोभायात्रा भी निकाली जायेगी. इस आयोजन में 200 से 250 लोगों के शामिल होने कर अनुमान है. पालकी यात्रा गोशाला से कोतवाली, खलीफाबाग चौक, वेरायटी चौक, स्टेशन चौक होकर कीर्तन स्थल देवी बाबू धर्मशाला पहुंचेगी. यह शोभायात्रा श्रीश्याम बाबा से संबंधित है, जो 31 मई को संध्या 5 बजे निकाली जायेगी. साथ ही एक जून को सुबह आठ बजे से बाबा का कीर्तन देवी बाबू धर्मशाला में आयोजित होगी. जिसमें कलाकारों द्वारा भजन संध्या एवं श्रीश्याम अखंड ज्योति पाठ का आयोजन होगा. संस्था के अध्यक्ष राजीव गर्ग ने बताया कि कोलकाता के भजन गायक निशा सोनी, सौरव भारद्वाज, राहुल सोनी, केशव सरावगी एवं तानिया अग्रवाल द्वारा भजनों की प्रस्तुति होगी. बाबा दरबार काफी भव्य रूप से सजाया जायेगा. बाबा का शीश विराजमान किया जायेग. साथ ही श्रीश्याम रसोई का भी आयोजन किया जायेगा. सभी लोग बाबा का प्रसाद ग्रहण करेंगे. इस कार्यक्रम की तैयारी में संयोजक अभिषेक लाडिया, महासचिव नीरज कुमार, कोषाध्यक्ष पंकज कनोडिया, उपाध्यक्ष विकास गुप्ता, प्रदीप शिवानीवाला, राधिका झुनझुनवाला, रिंकू सरावगी मौसम, निकिता शर्मा, श्रेया जोशी, सिंपल देवी, सरिता गर्ग, सविता टिबरेवाल, रश्मी सिंघानिया, शिवम भारद्वाज, शिवम अग्रवाल, रमण बिहारी भारतीय, प्रवीण चूड़ीवाला, अमित मोदी, अमित गोराडिया, रूबी बाजोरिया व अन्य सदस्य जुटे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन