bhagalpur news. मेथोडोलॉजी कोर्स को लेकर कुछ विभाग में निर्धारित सीट रह गयी खाली

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. मेथोडोलॉजी कोर्स को लेकर कुछ विभाग में निर्धारित सीट रह गयी खाली

टीएमबीयू में पैट परीक्षा पास छात्र-छात्राओं का रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में पैट परीक्षा पास छात्र-छात्राओं का रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन की प्रक्रिया लगभग पूरी हो चुकी है. बावजूद दो से तीन विभाग ने विवि को पत्र देकर सूचित किया है कि पैट परीक्षा को लेकर विवि में पूर्व में भेजे गये निर्धारित सीट अब भी खाली रहे गये हैं. उन सीट पर रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन नहीं लिया जा सका है. ऐसे में उन विभागों ने पूर्व से निर्धारित सीट खाली रहने का हवाला भी दिया है. इस बाबत विवि में बनी कमेटी मामले को देख रही है. बताया जा रहा है कि मामले को कुलपति के समक्ष रखा जायेगा. उनके दिशा-निर्देश पर आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

दूसरी तरफ पीजी जूलॉजी विभाग में गेट सीट के नाम पर रिसर्च मेथोडोलॉजी कोर्स में नामांकन लिये जाने का मामला चर्चा में है. इसे लेकर विभाग के वरीय शिक्षक ने विवि में आवेदन देकर शिकायत की है कि नियम के विरुद्ध जाकर रिसर्च वर्क में नामांकन लिया गया है. वहीं, कुछ विद्यार्थी ने भी परीक्षा नियंत्रक को आवेदन देकर जूलॉजी विभाग में हुए नामांकन को गलत बताया है. मामले में परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने कहा कि पूरे मामले को कुलपति के समक्ष रखा जा रहा है. आदेश के बाद आगे की प्रक्रिया की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन