Bhagalpur news सड़क चौड़ीकरण व मरीन ड्राइव का होगा निर्माण : मंत्री

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur news सड़क चौड़ीकरण व मरीन ड्राइव का होगा निर्माण : मंत्री

राज्य में अब तक पथ निर्माण विभाग की ओर से ट्रेडिशनल तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जाता रहा है

विज्ञापन

राज्य में अब तक पथ निर्माण विभाग की ओर से ट्रेडिशनल तरीके से सड़क निर्माण का कार्य किया जाता रहा है, लेकिन अब सड़क निर्माण की गुणवत्ता बेहतर और आधुनिक तकनीक से कार्य कराया जायेगा. उक्त बातें गुरुवार को बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सह बिहार सरकार के पथ निर्माण मंत्री शैलेंद्र ने एनडीए कार्यालय में कही.उन्होंने कहा कि बिहपुर विस क्षेत्र में बीरबन्ना से सोनवर्षा दुमुंही चौक तक तथा लत्तीपुर से जाह्नावी चौक तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य कराया जायेगा. सड़क संपर्क को बेहतर बनाने के लिए विभागीय स्तर पर योजना तैयार की जा रही है. गंगा फ्लड फाइटिंग कॉरपोरेशन के माध्यम से लगभग 450 करोड़ रुपये की लागत से नरकटिया-नन्हकार गंगा जमींदारी तटबंध को बाढ़ और कटाव की समस्या से स्थायी मुक्ति दिलाने की योजना है. प्रस्तावित योजना के तहत यहां मरीन ड्राइव का निर्माण कराया जायेगा. जाह्नावी चौक और राघोपुर के समीप रीवर फ्रंट विकसित किया जाएगा. इन योजनाओं को लेकर प्राथमिक पहल शुरू कर दी गयी है. बिहपुर-लत्तीपुर-महादेवपुर घाट तक रेलवे की जमीन को बिहार सरकार को हस्तांतरित कर सीधे बिहपुर में फोरलेन एनएच-106 और एनएच-31 से जोड़ा जाएगा, जिससे क्षेत्र में आवागमन और व्यापारिक गतिविधियों को नयी गति मिलेगी. मौके पर प्रो गौतम, अभय राय, प्रभुनंदन चौधरी, अमित सिंह, कल्याण झा, सिंटू, लालमोहन व कमलरंजन सहित कई लोग मौजूद थे.

मिठाई खरीद के विवाद में मारपीट, केस दर्ज

शाहकुंड सजौर थाना क्षेत्र दरियापुर में दो पक्षों में मिठाई खरीद के बाद वापस नहीं करने के विवाद में मारपीट हो गयी. प्रथम पक्ष के राधानगर गांव के दीपक कुमार ने रिशु अप्पू पर, तो दूसरे पक्ष से रिशु कुमार ने दीपक कुमार सहित एक अन्य के विरुद्ध थाने में केस दर्ज कराया है. दर्ज केस में कहा गया है कि दरियापुर के दुकानदार अप्पू सिंह की दुकान से राधानगर के दीपक कुमार ने मिठाई की खरीद की. दीपक कुमार मिठाई खरीद पर वापस करने गये, तो दोनों पक्षों में मारपीट हो गयी0.

बिजली आपूर्ति चरमरायी, उपभोक्ताओं में आक्रोश

शाहकुंड विद्युत सबस्टेशन से पिछले 24 घंटे में बिजली आपूर्ति चरमरा गयी है, जिससे उपभोक्ताओं में आक्रोश व्याप्त है. उपभोक्ताओं को बीते 24 घंटे में दो घंटे भी बिजली नियमित रूप से नहीं मिल पायी है.

विज्ञापन
Jitendra Tomar

लेखक के बारे में

By Jitendra Tomar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन