bhagalpur news. भागलपुर से कटिहार रेलवे स्टेशन तक चलेगी पथ परिवहन निगम की बस

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. भागलपुर से कटिहार रेलवे स्टेशन तक चलेगी पथ परिवहन निगम की बस

पथ परिवहन निगम भागलपुर द्वारा भागलपुर से वर्तमान में जो एक बस चलाती है.

विज्ञापन

भागलपुर

पथ परिवहन निगम भागलपुर द्वारा भागलपुर से वर्तमान में जो एक बस चलाती है. अब इसकी संख्या दो होगी. यह बस भागलपुर पथ परिवहन निगम परिसर से कटिहार रेलवे स्टेशन तक चलेगी. इसे लेकर गुरुवार को क्षेत्रीय प्रबंधक पवन कुमार शांडिल्य नार्थ ईस्ट फॉर्टियस रेलवे के कटिहार डिवीजन के डीआरएम से मुलाकात करेंगे. इसके लिए क्षेत्रीय प्रबंधक को डीआरएम के द्वारा गुरुवार का समय दिया गया था. जानकारी के अनुसार अभी जो बस चल रही है वह स्टेशन परिसर नहीं जाती है.

एक बस रात को कटिहार स्टेशन परिसर में ही रुकेगी

कटिहार रेलवे स्टेशन परिसर तक दो बसों के परिचालन की योजना है. डीआरएम से वार्ता सफल होने पर दो बस स्टेशन परिसर से चलायी जायेगी. बस छह ट्रिप चलेगी. एक बस का कटिहार स्टेशन परिसर में ही ठहराव किया जायेगा.

– भागलपुर से कटिहार स्टेशन परिसर तक पथ परिवहन निगम की बस चले, इसके लिए गुरुवार को कटिहार डिवीजन के डीआरएम से वार्ता होगी. वार्ता सफल होने पर दो बस का परिचालन कटिहार स्टेशन परिसर तक किया जायेगा. दो बस प्रतिदिन छह ट्रिप चलेगी.

पवन कुमार शांडिल्य, क्षेत्रीय प्रबंधक, पथ परिवहन निगम भागलपुर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन