bhagalpur news. टाउन प्लानिंग स्कीम तैयार करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल जारी, जून अंत तक बहाल होगी कंसल्टेंट एजेंसी
Published by : ATUL KUMAR Updated At : 15 May 2026 12:49 AM
भागलपुर सहित राज्य के चयनित अन्य शहरों में मल्टीपल ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना अब जमीन पर उतरने लगी है
ब्रजेश, भागलपुर भागलपुर सहित राज्य के चयनित अन्य शहरों में मल्टीपल ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप विकसित करने की योजना अब जमीन पर उतरने लगी है. नगर विकास एवं आवास विभाग (यूडीएचडी) ने इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी है. विभाग ने टाउनशिप विकसित करने से पहले विस्तृत प्लानिंग कराने का निर्णय लिया है, जिसके लिए कंसल्टेंट एजेंसी का चयन किया जायेगा. यूडीएचडी ने टाउन प्लानिंग स्कीम तैयार करने के लिए रिक्वेस्ट फॉर प्रपोजल (आरएफपी) यानी निविदा जारी कर दी है. निविदा प्रक्रिया के तहत एजेंसियों से आवेदन मांगे गये हैं. टेंडर जमा करने की अंतिम तिथि 16 जून निर्धारित की गयी है, जबकि 17 जून को तकनीकी बिड खोली जायेगी. तकनीकी रूप से योग्य एजेंसियों की वित्तीय बिड बाद में खोली जायेगी. चयनित कंसल्टेंट एजेंसियों को टाउनशिप प्लानिंग स्कीम तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी जायेगी. विभाग की ओर से 21 मई को प्री-बिड मीटिंग भी आयोजित की जायेगी, जिसमें इच्छुक कंसल्टेंट एजेंसियां भाग लेंगी. इस बैठक में परियोजना से जुड़े तकनीकी और प्रशासनिक बिंदुओं पर चर्चा होगी. शहरों के पहले ग्रुप में भागलपुर शामिल मल्टीपल ग्रीनफील्ड सैटेलाइट टाउनशिप योजना के तहत शहरों को चार ग्रुपों में बांटा गया है. पहले ग्रुप में भागलपुर, पटना और सासाराम को शामिल किया गया है. यूडीएचडी की इस पहल का उद्देश्य तेजी से बढ़ते शहरीकरण के बीच आधुनिक सुविधाओं से युक्त योजनाबद्ध टाउनशिप विकसित करना है, ताकि लोगों को बेहतर आवासीय और आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध करायी जा सके. ग्रीनफील्ड टाउनशिप भागलपुर में कहलायेगा विक्रमशिला भागलपुर में नयी टाउनशिप का नाम विक्रमशिला कहलायेगा. राज्य सरकार ने 22 अप्रैल को हुई मंत्रि परिषद की बैठक में भागलपुर सहित 11 शहरों के आसपास ग्रीनफील्ड सैटेलाईट टाउनशिप विकसित करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी. अब इस कार्य की तैयारी आगे बढ़ायी गयी है. टाउनशिप की चौहद्दी उत्तर : गंगा पथ दक्षिण : पचरुखी पूर्व : चंपानाला पश्चिम : शाहकुंड-अकबरनगर रोड मुख्य शहर की बाउंड्री से दूरी : 04 किलोमीटर भागलपुर रेलवे स्टेशन से दूरी : 5.5 किलोमीटर सुलतानगंज प्रस्तावित हवाई अड्डा से दूरी 14 किलोमीटर कोर एरिया कैटेरिया -पीरपैंती-भागपुर-मोकामा-पटना रोड -भागलपुर सिल्क रीजन के नजदीक स्पेशल और कोर एरिया की हुई पहचान स्पेशल एरिया : 24000 एकड़ कोर एरिया : 861 एकड़ प्रमुख राजस्व ग्राम नाथनगर के फतेहपुर, बिहारीपुर, गंगा प्रसाद, भोलापुर, मनियारपुर चौक, पैगंबरपुर, खिलौन, पचकठिया, दौलतपुर, बसंतपुर, भारत रसलपुरा अराजी, जयतिपुर, चैननगर, अब्दुल रसूल, मनोहरपुर, मुरारपुर, राघोपुर, माधोपुर, करनपुर अराजी, खुताहा, गौरीपुर, पुरानीसराय, मथुरापुर, फतेहपुर, रत्तीपुर, एकदारी, सुजापुर, बालाचौकी, पचरुखी, अजमेरीपुर, राजपुर, बसंतपुर, खैरा, मकंदपुर, रामपुर खुर्द, दामोदरपुर, मुंजाठ, लौगेन, चंदरभानपुर, जमालपुर, हरियो, मिर्जापुर, गोलाहू, हबीबचक, शाहपुर, पटौनी, इंग्लिश, दरियापुर, चांदपुर, यदगार, दीनानाथपुर, गोबर्धनपुर, राहुतुल्ला जमादार इंग्लिश.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










