Bhagalpur News. जलापूर्ति योजना में सबसे बड़ी बाधा निजी जमीन, फतेहपुर की 1.02 एकड़ जमीन होगी अर्जित

निजी जमीन जलापूर्ति योजना की बड़ी बाधा.
हर घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाने की महत्वाकांक्षी योजना अब गंगाजल पर निर्भर हो गयी है. इसके लिए इंटकवेल तक पानी लाने के उद्देश्य से अप्रोच चैनल निर्माण अनिवार्य माना गया है. सबसे बड़ी चुनौती यह है कि प्रस्तावित चैनल का मार्ग निजी जमीन से होकर गुजरता है. इस कारण जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की गयी है. जिला भू-अर्जन कार्यालय ने इसके लिए सामाजिक प्रभाव आकलन (एसआइए) की अधिसूचना जारी कर दी है. अधिसूचना के अनुसार सबौर प्रखंड के मौजा फतेहपुर में कुल 1.0275 एकड़ भूमि अर्जित की जानी है. इसमें सात खाता-खेसरा को चिह्नित किया गया है.
आकलन प्रक्रिया के तहत विभाग ने स्पष्ट किया है कि ग्रामीण स्तर पर रैयतों और प्रभावित भूधारियों से विस्तृत मंत्रणा की जायेगी. इसके साथ ही प्रभावित स्थल का भौतिक निरीक्षण और लोक सुनवाई भी अनिवार्य होगी.अधिकारियों का कहना है कि जमीन अधिग्रहण की यह कार्रवाई पारदर्शी ढंग से पूरी की जायेगी ताकि रैयतों को उचित मुआवजा सुनिश्चित हो सके. वहीं, आमलोगों को उम्मीद है कि बाधाएं दूर होने के बाद गंगा जलापूर्ति योजना तेज गति से आगे बढ़ेगी और शहर में हर घर तक शुद्ध पेयजल उपलब्ध हो सकेगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By काली किंकर मिश्रा
काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










