bhagalpur news. योगदान देने के 13 दिन बाद भी प्राचार्यों को नहीं मिला वित्त अधिकार

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. योगदान देने के 13 दिन बाद भी प्राचार्यों को नहीं मिला वित्त अधिकार

टीएमबीयू के चार अंगीभूत कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों को योगदान देने से करीब 13 दिन बीत चुके हैं

विज्ञापन

टीएमबीयू के चार अंगीभूत कॉलेजों में नियमित प्राचार्यों को योगदान देने से करीब 13 दिन बीत चुके हैं, लेकिन उन्हें वित्तीय अधिकारी नहीं दिया गया है. ऐसे में कॉलेजों में 15 अगस्त पर होने वाले कार्यक्रम सहित प्रतिदिन होने वाले खर्च को लेकर परेशानी हो रही है. विवि में लॉटरी सिस्टम से 26 जुलाई को नौ अंगीभूत कॉलेज व एक लॉ कॉलेज में नये नियमित प्राचार्यों की पोस्टिंग की गयी थी. इसमें टीएनबी, बीएन, पीबीएस कॉलेज बांका व एमएएम कॉलेज नवगछिया में प्राचार्यां ने एक अगस्त को योगदान दिया है, लेकिन उन प्राचार्यों को वित्तीय अधिकार विवि से अबतक नहीं मिला है. जबकि मारवाड़ी, मुरारका, जेपी कॉलेज नारायणपुर, जीबी कॉलेज व लॉ कॉलेज में नये प्राचार्यों ने अबतक योगदान नहीं दिया है.

वित्तीय अधिकार के लिए बढ़ायी गयी फाइल

वित्तीय अधिकार को लेकर कॉलेजों के प्राचार्यों ने विवि में फाइल बढ़ायी है. टीएनबी कॉलेज के प्राचार्य प्रो दीपो महतो ने कहा कि वित्तीय अधिकार के लिए विवि को फाइल भेजी गयी है. कहा कि 15 अगस्त के कार्यक्रम के लिए व्यवस्था कर दी गयी है. वहीं, पीबीएस कॉलेज बांका के प्राचार्य डॉ सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि वित्तीय अधिकार के लिए विवि को फाइल भेजी गयी है. अधिकार नहीं रहने से कॉलेज का जरूरी काम नहीं हो पा रहा है. 15 अगस्त कार्यक्रम पर होने वाले खर्च की व्यवस्था की जा रही है.

वित्तीय अधिकार की प्रक्रिया जल्द कर ली जायेगी पूरी – रजिस्ट्रार

विवि के रजिस्ट्रार प्रो रामाशीष पूर्वे ने कहा कि नये प्राचार्यों ने वित्तीय अधिकार को लेकर फाइल बढ़ायी है. इसे लेकर प्रक्रिया की जा रही है. कहा कि नये प्राचार्यों से वित्तीय अधिकार को लेकर लीविंग, लियन व एनओसी दस्तावेजों की मांग की गयी है, ताकि इस आधार पर आगे की प्रक्रिया की जा सकें. कहा कि दस्तावेज प्राप्त होने के बाद जल्द ही वित्तीय अधिकार से जुड़ी प्रक्रिया को पूरी कर दी जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन