Bihar: होमगार्ड अभ्यर्थियों को पुलिस ने जड़ा थप्पड़, छात्रों ने बुलडोजर और ट्रक पर चढ़कर किया प्रदर्शन, लाठीचार्ज

Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Mar 2025 3:57 PM

विज्ञापन

Bihar: पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों को खदेड़ दिया. इस दौरान एक अभ्यर्थी को थप्पड़ भी जड़ दिया. कई अभ्यर्थियों ने पुलिस पर ईट और पत्थर फेंके. इसके बाद पुलिस ने उन्हें दौड़ा दिया.

विज्ञापन

Bihar, अंजनी कुमार कश्यप: बिहार में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बिहार के तीन जिलों पुलिस जिला नवगछिया, बगहा और अरवल में आवेदन प्रक्रिया ना शुरू होने के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर नवगछिया जीरोमाइल चौक पर हंगामा किया. बिहार होमगार्ड भर्ती 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया 27 मार्च 2025 से शुरू हुई, लेकिन कुछ जिलों में अभी तक आवेदन प्रक्रिया शुरू नहीं हुई है, जिसके विरोध में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने प्रदर्शन किया.

लंबा जाम लगा दिया

नवगछिया पुलिस जिला में नवगछिया जीरोमाइल एनएच-31 पर सैकड़ों होमगार्ड अभ्यर्थी उतर गए और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रदर्शन किया. बीच सड़क पर बैठकर चक्का जाम कर दिया. दर्जन भर अभ्यर्थी बुलडोजर और ट्रकों पर चढ़कर प्रदर्शन करने लगे. इसके बाद पुलिस ने अभ्यर्थियों को समझाया लेकिन अभ्यर्थी अपनी मांग पर अड़े रहे. इस दौरान सड़क पर लंबा जाम लग गया. इसके बाद पुलिस जवानों ने जाम हटवाया और प्रदर्शन कर रहे हैं अभ्यर्थियों को शांत रहने की हिदायत दी.

हमलोग गोली उठाएंगे न…

भागलपुर में होमगार्ड जवानों की बहाली के लिए 666 रिक्तियां निकाली गई इनमें से नवगछिया पुलिस जिला शामिल नहीं है. यहां के अभ्यर्थी फॉर्म नहीं भर सकते हैं. इसके बाद तैयारी कर रहे कई अभ्यर्थियों के सपनों पर पानी फिर गया. कई अभ्यर्थियों ने कहा कि कहा जाता है कि नवगछिया में क्राइम होता है. हम लोग बेरोजगार रहेंगे तो गोली बंदूक ही उठाएंगे न. आखिर बेरोजगारी में क्या कर लेंगे. वहीं कई अभ्यर्थी भागलपुर में निकाली गई रिक्तियों पर नवगछिया पुलिस जिला को शामिल कराए जाने की मांग की नहीं तो आंदोलन की चेतावनी दी.

प्रदर्शनकारी छात्र क्या बोले

होमगार्ड अभ्यर्थी ने कहा, “नवगछिया पुलिस जिला में होमगार्ड की भर्ती नहीं दी गई है. भागलपुर हम लोगों का जिला है भागलपुर में 666 सीट दिया है. लेकिन हमारे नवगछिया पुलिस जिला में सीट नहीं दिया है, जिसके कारण से नवगछिया के छात्र काफी गुस्सा में है. हमारा मांग यही है कि नवगछिया पुलिस जिला को भागलपुर में जोड़ दिया जाए. उसी 666 सीट में हमलोगों को मौका मिलना चाहिए. यहां का नेता पुलिस बोलता है कि नवगछिया में क्राइम होता है, तो क्राइम क्यों नहीं होगा? हमलोग युवा बेरोजगार है तो क्राइम क्यों नहीं होगा? एक दिन यही बेरोजगार युवा कट्टा लेकर घूमेगा और फिर खून करेगा.”

इसे भी पढ़ें: चिराग पासवान के इस सवाल का क्या जवाब देंगे लालू और राहुल, पकड़ी महागठबंधन की कमजोर नस

SDM क्या बोले

पूरे मामले पर SDM ऋतुराज प्रताप सिंह ने कहा, “नवगछिया ने कहा कि ये छात्रों ने जाम किया था, हमने ज्ञापन ले लिया है. उसी से रिलेटेड यहां जाम लगाया गया था. जिसे शांतिपूर्ण तरीके से हैंडल कर लिया गया है. उनका मांग है कि इस चीज को आगे फॉरवर्ड किया जाए और हमने कहा है कि इसको आगे हम फॉरवर्ड करेंगे. जो आगे दिशा निर्देश रहेगा उसके अनुसार काम किया जाएगा. एक दो थोड़ा इंसीडेंट हुआ है उसको हैंडल कर लिया गया है. यहां पर सब कुछ क्लियर है.”

उन्होंने आगे कहा, “सब को निर्देशित किया गया है कि आगे से ऐसा कुछ करना हो तो पहले हमसे मिलेंगे ऐसे जाम करने से समस्या का हल नहीं होगा. बिहार में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बिहार के तीन जिलों में आवेदन प्रक्रिया ना शुरू होने के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया. बिहार में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बिहार के तीन जिलों में आवेदन प्रक्रिया ना शुरू होने के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया. बिहार में होमगार्ड अभ्यर्थियों ने बिहार के तीन जिलों में आवेदन प्रक्रिया ना शुरू होने के विरोध में प्रदर्शन किया और जमकर हंगामा किया.”

इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी

विज्ञापन
Paritosh Shahi

लेखक के बारे में

By Paritosh Shahi

परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन