Bhagalpur. देवी बाबू धर्मशाला में आज से देवी भागवत कथा का आयोजन, आज से, वृंदावन के कथावाचक पधारे
Author Sanjeev kumar jha
Updated:
विज्ञापन

शहर के भूधरमल ढांढानिया धर्मशाला-देवी बाबू धर्मशाला के सुंदरम प्रशाल में रविवार से पहली बार भव्य देवी भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है.
विज्ञापन
Bhagalpur News भागलपुर से दीपक राव की रिपोर्ट :
शहर के भूधरमल ढांढानिया धर्मशाला-देवी बाबू धर्मशाला के सुंदरम प्रशाल में रविवार से पहली बार भव्य देवी भागवत कथा का शुभारंभ होने जा रहा है. भूधरमल ढांढानिया धर्मशाला न्यास की ओर से आयोजित यह धार्मिक अनुष्ठान 23 मई तक चलेगा, जिसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. इस कथा के मुख्य वाचक वृंदावन के प्रसिद्ध आचार्य अमर बिहारी पाठक हैं, जो भागलपुर पधार चुके हैं.कथा का सात दिवसीय कार्यक्रम 23 मई तक
आयोजक प्रदीप ढांढानिया व रमण साह ने बताया कि भक्तों की सुविधा के लिए प्रतिदिन की कथा का कार्यक्रम इस प्रकार तय किया गया है. 23 मई तक यह आयोजन होगा. इस भव्य धार्मिक आयोजन के मुख्य यजमान धर्मशाला के न्यासी धीरज बाजोरिया होंगे. वहीं, कार्यक्रम को सफल बनाने और व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से चलाने के लिए धर्मशाला के न्यासी संजय जैन, नवनीत ढांढानिया और विनोद ढांढानिया सहित पूरी टीम लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है. शहर में पहली बार हो रहे इस देवी भागवत कथा को लेकर स्थानीय श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है.तिथि :दिन :कथा का प्रसंग
17 मई :रविवार :देवी भागवत कथा के महात्म्य पर प्रवचन18 मई :सोमवार :शुकदेव जी की कथा, व्यास जी एवं जनमेजय संवाद19 मई :मंगलवार :भगवती के विविध चरित्र का वर्णन20 मई :बुधवार :नारद चरित्र एवं सूर्य वंश का वर्णन21 मई :गुरुवार :सृष्टि वर्णन और भगवान के विविध अवतारों की कथा22 मई :शुक्रवार :गंगा का प्राकट्य, तुलसी चरित्र एवं सावित्री कथा23 मई :शनिवार :लक्ष्मी नारायण विवाह, भगवती के विविध स्वरूपों का वर्णन व कथा विश्रामप्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










