चिराग पासवान के इस सवाल का क्या जवाब देंगे लालू और राहुल, पकड़ी महागठबंधन की कमजोर नस
Published by : Paritosh Shahi Updated At : 31 Mar 2025 3:03 PM
राहुल गांधी, चिराग पासवान और लालू यादव
Bihar Politics: चिराग पासवान ने लालू यादव और राहुल गांधी पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने महागठबंधन में जारी घमासान पर दोनों नेता से सवाल पूछा है.
Bihar Politics: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में बिहार में मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को एनडीए घटक दलों की बैठक हुई. इस बैठक में सीएम नीतीश कुमार सहित सभी घटक दलों के प्रमुख नेता उपस्थित रहे. बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए लोजपा (रा) के अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बताया कि राज्य के लिए यह चुनावी साल है. बैठक में चुनाव से जुड़ी कई बातों पर चर्चा हुई. उन्होंने कहा कि बहुत सहज माहौल में चर्चाएं हुईं, क्योंकि निरंतरताओं में बैठक का दौर चल रहा है.
महागठबंधन में सब ठीक नहीं – चिराग
चिराग पासवान ने कहा कि पिछले दिनों दिल्ली में भी एनडीए के तमाम सांसदों की बैठक हुई, जिसमें भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा आए थे. उन्होंने महागठबंधन को लेकर तंज कसते हुए कहा कि उस गठबंधन में अगर सब कुछ इतना सहज है तो वे भी बैठकर दिखा दें. चिराग ने सवाल करते हुए कहा कि कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी बिहार आए, कितनी बार महागठबंधन की बैठक हुई?
अमित शाह के साथ चर्चा पर क्या बोले
चिराग पासवान ने कहा, “गृह मंत्री अमित शाह बिहार आए तो स्वाभाविक है कि सारे घटक दल के नेता बैठे. बैठक में किस तरह से चुनावी रणनीति तय की जाए, विपक्ष के झूठे दावे, झूठे वादों के पोल खोली जाए, एनडीए को मजबूत किया जाए, उस पर चर्चा हुई.”
चिराग ने आगे कहा कि गठबंधन के घटक दलों के तमाम हमारे प्रदेश अध्यक्ष एक साथ पूरे प्रदेश की यात्रा करेंगे, जिससे जमीनी स्तर तक संदेश जाएगा कि हम लोगों का गठबंधन कितना मजबूत है, उसका बहुत लाभ हुआ है. समय-समय पर बैठकें होने से नई बातें, नए सुझाव आते हैं. आज की बैठक इसी सोच के साथ की गई.
इसे भी पढ़ें: Bihar Bhumi: क्या 31 मार्च के बाद बंद हो जायेगा पोर्टल, जमीन मालिकों की बढ़ेगी टेंशन, आया लेटेस्ट अपडेट
अमित शाह के दौरे पर जताई ख़ुशी
चिराग ने कहा कि खुशी इस बात की है कि भाजपा और केंद्र सरकार का शीर्ष नेतृत्व जिस तरीके से बिहार को प्राथमिकता देते हुए बिहार का दौरा कर रहे हैं और अपने लोकसभा के दौरान किए वादे को पूरा कर रहे हैं, वह यह दर्शाता है कि हमारी केंद्र की सरकार और बिहार की सरकार मजबूती से आगे बढ़ रही है और यह परिणाम में भी देखने को मिलेगा. एनडीए 225 से ज्यादा सीट जीतकर बिहार में फिर से सरकार बनाएंगे.
इसे भी देखें: Video: रात 2 बजे खुली रेल गुमटी से गुजरी ट्रेन! टला बड़ा हादसा, भागे-भागे पहुंचे अधिकारी
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










