Bhagalpur. मारवाड़ी कॉलेज के ब्वॉयज हॉस्टल परिसर में बनेगा नया छात्रवास
Published by : SANJEEV KUMAR JHA Updated At : 17 May 2026 9:41 AM
विज्ञापन
मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों को जल्द ही आवासन (रहने) की एक बड़ी और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है. कॉलेज की विकास समिति ने छात्रों की सहूलियत के लिए एक नया हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है.
विज्ञापन
Bhagalpur News भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट.
मारवाड़ी कॉलेज के छात्रों को जल्द ही आवासन (रहने) की एक बड़ी और आधुनिक सुविधा मिलने जा रही है. कॉलेज की विकास समिति ने छात्रों की सहूलियत के लिए एक नया हॉस्टल बनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है. यह नया हॉस्टल कॉलेज के पूर्व से स्थित ब्वॉयज हॉस्टल परिसर में ही बनाया जायेगा.जगह के अनुसार तय होगी कमरों की संख्या
शुरुआती प्रस्ताव में हॉस्टल परिसर में 200 कमरों के निर्माण की बात रखी गयी है. विश्वविद्यालय के इंजीनियर का कहना है कि 200 कमरों के बड़े हॉस्टल के लिए करीब एक एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी, ताकि विद्यार्थियों को रहने के साथ-साथ खेलकूद के लिए भी पर्याप्त जगह मिल सके. इस सुझाव के बाद समिति के सदस्यों ने प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है. इस बाबत विश्वविद्यालय इंजीनियर को एक नया टास्क सौंपा गया है. इंजीनियर से कहा गया है कि वे वर्तमान में उपलब्ध जमीन का नाप-जोख कर यह रिपोर्ट दें कि उपलब्ध स्थान पर अधिकतम कितने कमरों का हॉस्टल बनाया जा सकता है. इसके बाद आगे की प्रक्रिया शुरू की जायेगी, ताकि छात्रों को रहने में कोई परेशानी न हो.प्राचार्य बोले : सर्वांगीण विकास से जुड़े हैं एजेंडे
कॉलेज के प्राचार्य डॉ संजय कुमार झा ने बताया कि हॉस्टल के अलावा इस महत्वपूर्ण बैठक में कुल 12 मुख्य एजेंडे शामिल थे, जिन्हें विकास समिति ने आगे की कार्रवाई के लिए अपनी सहमति दे दी है. इस संबंध में बैठक कर ली गयी है. सभी एजेंडे सीधे तौर पर शिक्षकों, विद्यार्थियों और कॉलेज के सर्वांगीण विकास से जुड़े हुए हैं. उन्होंने आश्वस्त किया कि जल्द ही इन सभी योजनाओं पर धरातल पर काम शुरू करा दिया जायेगा, ताकि कॉलेज के विभिन्न पक्षों द्वारा की जा रही मांगों को समय पर पूरा किया जा सके.
टीएमबीयू के प्रशासनिक भवन के पास शुरू हुआ वाहन शेड का निर्माण
तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय परिसर में आने वाले शिक्षकों, कर्मचारियों और छात्रों को जल्द ही पार्किंग की समस्या से निजात मिलने वाली है. विश्वविद्यालय के प्रशासनिक भवन के समीप खाली पड़ी जमीन पर एक आधुनिक वाहन शेड का निर्माण कार्य तेजी से शुरू कर दिया गया है. इस निर्माण कार्य के लिए पूर्व में राष्ट्रीय उच्चतर शिक्षा अभियान (रूसा) को एक प्रस्ताव भेजा गया था, जिसे मंजूरी मिलने के बाद अब धरातल पर काम शुरू हो चुका है. निर्माण बिहार राज्य शैक्षणिक आधारभूत संरचना विकास निगम लिमिटेड (बीएसईआईडीसीएल) द्वारा कराया जा रहा है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










