bhagalpiur news : सर्विस पिस्टल छोड़ गश्ती में निकले दारोगा जी, वापस लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी

Updated at : 04 Mar 2025 9:16 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpiur news : सर्विस पिस्टल छोड़ गश्ती में निकले दारोगा जी, वापस लौटे तो घर में हो चुकी थी चोरी

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस भी अछूती नहीं है. ऐसा ही एक मामला औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना में दर्ज हुआ है. औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में पदस्थापित 2018 बैच के एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोली, सरकारी व निजी लैपटॉप सहित आभूषण और शैक्षणित दस्तावेजों की चोरी हो गयी.

विज्ञापन

शहर में बढ़ती चोरी की घटनाओं से पुलिस भी अछूती नहीं है. ऐसा ही एक मामला औद्योगिक प्रक्षेत्र (जीरोमाइल) थाना में दर्ज हुआ है. औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में पदस्थापित 2018 बैच के एसआइ कन्हैया कुमार की सर्विस पिस्टल, 35 राउंड गोली, सरकारी व निजी लैपटॉप सहित आभूषण और शैक्षणित दस्तावेजों की चोरी हो गयी. मामले में कन्हैया कुमार के लिखित आवेदन पर औद्योगिक प्रक्षेत्र थाना में ही केस दर्ज किया गया है. मामले की अनुसंधान की जिम्मेदारी थाना में पदस्थापित एसआइ रामचंद्र सिंह को दी गयी है. मामले में पुलिस विभिन्न एंगल को ध्यान में रख कर जांच कर रही है. बहरहाल मामले को लेकर थानाध्यक्ष से लेकर पुलिस जिला के पुलिस पदाधिकारियों ने भी चुप्पी थाम रखी है. मामले में दर्ज करायी गयी प्राथमिकी में एसआइ कन्हैया कुमार ने उल्लेख किया है कि 2 मार्च 2025 को रात 10.30 बजे से वह रात्रि गश्ती में थे. इसी दौरान उन्हें करीब 11.30 बजे रात में शौच लगा. बाद वह अपनी गश्ती दल और गाड़ी के साथ अपने रानी तालाब स्थित कृष्णा बिहारी गली नंबर 1 स्थित अपने किराये के मकान में पहुंचे. कमरे में जाने के बाद उन्होंने अपनी वर्दी खोली और अपनी सरकारी पिस्टल और गोलियों को गोदरेज में बंद कर लॉक कर दिया. शौच के बाद हाथ साफ करने के दौरान ही थाना के एसआइ जितेंद्र कुमार का उन्हें कॉल आया. कुछ दिन पूर्व लूटी गयी बाइक और आरोपित की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी के लिए जाने की बात कही. हड़बड़ी में वर्दी पहनकर वह निकल गये और अपनी सर्विस पिस्टल और गोलियों को लेना भूल गये. इसके बाद वह इशाकचक पहुंचे. जहां इशाकचक थाना के सहयोग से लूटकांड मामले में छापेमारी कर आरोपित की गिरफ्तारी और बरामदगी की. वापस थाना पहुंच आरोपित को हाजत में बंद किया और बरामद बाइक को थाना को सुपुर्द किया. इसके बाद उन्हें बरारी थानाध्यक्ष का कॉल आया. जहां उन्होंने बरारी मुसहरी टोला में शराब को लेकर चलायी जा रही छापेमारी अभियान में आने का निर्देश दिया. इस पर वह बरारी पहुंच कर छापेमारी में बरारी पुलिस का सहयोग किया. इसके बाद वापस गश्ती में लौट गये. गश्ती करते हुए वह अपने मोहल्ले होकर गुजरने लगे. जहां उन्होंने अपने घर का दरवाजा खुला हुआ पाया. गश्ती गाड़ी से निकल कर अपने कमरे की तरफ गये तो उनके कमरे का दरवाजा भी टूटा हुआ पाया. और कमरे के भीतर गोदरेज का ताला भी टूटा हुआ पाया. जांच करने पर गोदरेज से उनकी सर्विस पिस्टल सहित 35 राउंड गोली सहित एक सरकारी लैपटॉप, एक निजी लैपटॉप, एक सोने का चेन, एक सोने का लॉकेट, सोने की अंगूठी (सोने के आभूषण कुल साढ़े तीन भर), चांदी का मठिया, चांदी का कटोरी-चम्मच (कुल 15 भर), पांच हजार रुपये नकद, पत्नी का शैक्षणिक प्रमाणपत्र सहित कुछ अन्य सामान गायब थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन