bhagalpur news. पीजी के विद्यार्थी एनएसएस से जुड़ेंगे, सामाजिक सरोकार में करेंगे सहयोग

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 04 Jul 2025 1:10 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी विभागों में एनएसएस इकाई की गठन को लेकर एक दशक से मांग की जा रही थी.

विज्ञापन

टीएमबीयू के पीजी विभागों में एनएसएस इकाई की गठन को लेकर एक दशक से मांग की जा रही थी. इसे लेकर पीजी के छात्र-छात्राओं ने कई बार विवि में आवेदन भी दिये थे. अब उनका सपना पूरा होने जा रहा है. पीजी स्तर पर सामाजिक विज्ञान संकाय में एनएसएस की पहली इकाई संचालित होगी. यहां के छात्र-छात्राएं अब सामाजिक सरोकार से जुड़े सकेंगे. कुलपति प्रो जवाहर लाल के आदेश पर 12 जुलाई यानी विवि के स्थापना दिवस पर इसकी शुरुआत होगी.

उधर, विवि एनएसएस समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने कहा कि पीजी में एनएसएस इकाई के संचालन को लेकर औपचारिकताएं पूरी कर ली गयी है. कार्यक्रम पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए सामाजिक विज्ञान संकाय के अंतर्गत उन पीजी विभागों के हेड से कार्यक्रम पदाधिकारी की नियुक्ति के लिए नाम मांगा गया है. इसे लेकर गुरुवार को उन पीजी विभाग को पत्र भेजा गया है. पीजी सामाजिक विज्ञान संकाय के हेड का पत्र भेजा गया है. जुलाई सत्र से सेमेस्टर में नामांकन लेने वाले छात्र-छात्राएं एनएसएस से जुड़ सकेंगे. सामाजिक विज्ञान संकाय के तहत कुल 15 विषय के पीजी विभाग हैं. इसमें करीब दो हजार छात्र-छात्राएं दाखिला लेते हैं. इस बाबत 100 की संख्या में एनएसएस की एक इकाई प्रारंभ किया जा रहा है. किसी भी विषय के छात्र-छात्राएं कार्यक्रम पदाधिकारी को आवेदन देकर एनरोल्ड हो सकते हैं. पीजी स्तर पर कार्यक्रम पदाधिकारी की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है.

30 और एनएसएस यूनिट गठित करने की तैयारी

टीएमबीयू के अंगीभूत व संबद्ध कॉलेजों में और 30 नये एनएसएस यूनिट शुरू करने की कवायद की जा रही है. इसे लेकर विवि एनएसएस के समन्वयक डॉ राहुल कुमार ने कला संस्कृति एवं युवा विभाग के सचिव को पत्र लिखा है. कहा कि वर्तमान में कॉलेजों में 25 एनएसएस यूनिट संचालित है, लेकिन कॉलेजों में छात्र-छात्राओं की संख्या अधिक रहने से एनएसएस से जुड़ नहीं पा रहे हैं. लिहाजा 30 और नया यूनिट कॉलेजों में गठन किया जायेगा. इसे लेकर कॉलेजों की सूची भी सचिव को भेजी गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन