bhagalpur news. पार्ट टू ओल्ड कोर्स ऑनर्स की 25 से व सब्सिडियरी की परीक्षा सात अगस्त से

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 18 Jul 2025 1:24 AM

विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक ओल्ड काेर्स के पार्ट टू ऑनर्स व सब्सिडियरी परीक्षा का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दी गयी है.

विज्ञापन

टीएमबीयू में स्नातक ओल्ड काेर्स के पार्ट टू ऑनर्स व सब्सिडियरी परीक्षा का शेड्यूल गुरुवार को जारी कर दी गयी है. 25 जुलाई से ऑनर्स व सात अगस्त से सब्सिडियरी की परीक्षा होगी. परीक्षा सात केंद्रों पर दाे पाली में आयोजित की जायेगी. परीक्षा नियंत्रक डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि प्रथम पाली की परीक्षा सुबह 10 से दाेपहर एक व दूसरी पाली की दाेपहर दाे से शाम पांच बजे तक होगी. एडमिट कार्ड कॉलेजों को भेजा जा रहा है. परीक्षा को लेकर सात केंद्र बनाये गये हैं. ऑनर्स परीक्षा

ग्रुप ए- फिजिक्स, केमिस्ट्री, बाॅटनी, जूलाॅजी, गणित, हाेमसाइंस, सांख्यिकी, बीआईटी

बी- काॅमर्स, समाजशास्त्र, उर्दू, पर्शियन, बांग्ला, एआइएच, राजनीतिविज्ञान

सी- मनाेविज्ञान, संस्कृ़त, हिंदी, दर्शनशास्त्र, ग्रामीण अर्थशास्त्र, मैथिली

डी- इतिहास, अर्थशास्त्र, भूगाेल, अंग्रेजी, गांधी विचार, संगीत, आइआरपीएम

परीक्षा का शेड्यूल :

25 जुलाई

पहली पाली में ग्रुप ए पेपर तीन, बायाेटेक पेपर छह, फिजिकल केमिस्ट्री पेपर तीन ए

दूसरी पाली में ग्रुप बी पेपर तीन, काॅमर्स पेपर तीन बिजनेस लाॅ एबीसीडी, बीबीए पेपर पांच

26 जुलाई : पहली पाली में ग्रुप सी पेपर तीन, दूसरी पाली में ग्रुप डी पेपर तीन

28 जुलाई : पहली पाली में ग्रुप ए पेपर चार, दूसरी पाली में ग्रुप बी पेपर चार, काॅमर्स पेपर चार

29 जुलाई : पहली पाली में ग्रुप सी पेपर चार, बायाेटेक पेपर सात, दूसरी पाली में ग्रुप डी पेपर चार, बीबीए पेपर छह

31 जुलाई : पहली पाली में बायाेटेक पेपर आठ, इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री पेपर तीन बी, दूसरी पाली में बीबीए पेपर सात

दाे अगस्त : पहली पाली में बायाेटेक पेपर नाै, दूसरी पाली में बीबीए पेपर आठ

छह अगस्त : पहली पाली में बायाेटेक पेपर 10, ऑर्गेनिक केमिस्ट्री पेपर चार सी

सब्सिडियरी परीक्षा

सात अगस्त : पहली पाली में आर्ट्स व दूसरी पाली में साइंस, काॅमर्स व बायाेटेक के छात्राें के लिए आरबी हिंदी

आठ अगस्त : पहली पाली में समाजशास्त्र व दूसरी पाली में आर्ट्स, साइंस व बायाेटेक के लिए गणित

11 अगस्त : पहली पाली में आर्ट्स के लिए भाषा एवं साहित्य व दूसरी पाली में एआइएच, मनी एंड बैंकिंग व केमिस्ट्री

12 अगस्त : पहली पाली में साइंस व काॅमर्स व दूसरी पाली में आर्ट्स के लिए नाॅन हिंदी, एमबी अल्टरनेटिव

13 अगस्त : पहली पाली में जूलाॅजी, मनाेविज्ञान, बीबीए के लिए ईडीपी व दूसरी पाली में हाेम साइंस

14 अगस्त : पहली पाली में अर्थशास्त्र, फिजिक्स व दूसरी पाली में संगीत, पीईडी

18 अगस्त: पहली पाली में पाॅलिटिकल साइंस व दूसरी पाली में ग्रामीण अर्थशास्त्र

19 अगस्त : पहली पाली में इतिहास व दूसरी पाली में गांधी विचार व सांख्यिकी

20 अगस्त : पहली पाली में बाॅटनी, बिजनेस इनवायरमेंट, भूगाेल व दूसरी पाली में दर्शनशास्त्र

21 अगस्त: पहली पाली में आइआरपीएम

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन