ePaper

Bhagalpur News. चंपापुर की पंचकल्याणक भूमि भारतीय इतिहास व विरासत का अमूल्य धरोहर

Updated at : 05 Dec 2025 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
Bhagalpur News. चंपापुर की पंचकल्याणक भूमि भारतीय इतिहास व विरासत का अमूल्य धरोहर

चंपापुर जैन मंदिर को देखा.

विज्ञापन

-श्री चंपानगर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र का भ्रमण करते हुए इतिहास शिक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर के डॉ प्रफुल्ल कुमार मोहंती व टीम ने कहा

इतिहास शिक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर, उड़ीसा के प्रोफेसरों का दल ने श्री चंपापुर दिगंबर जैन सिद्धक्षेत्र का शुक्रवार को भ्रमण किया. दल ने मंदिर में की कांच की उत्कृष्ट नक्काशी और अति प्राचीन मूर्तियों का अवलोकन किया. नेतृत्व कर रहे इतिहास शिक्षा अनुसंधान यूनिवर्सिटी भुवनेश्वर, उड़ीसा के डॉ प्रफुल्ल कुमार मोहंती ने कहा कि चंपापुर की धरती पंचकल्याणक भूमि होने के नाते विशेष महत्व रखती है. यहां की कला और वास्तुकला, विशेषकर कांच की जटिल नक्काशी, हमें प्राचीन भारतीय कारीगरी की पराकाष्ठा दिखाती है. यह क्षेत्र केवल जैन धर्म का ही नहीं, बल्कि भारतीय इतिहास और विरासत का एक अमूल्य धरोहर है, जिस पर और अधिक शोध की आवश्यकता है.

सिद्धक्षेत्र मंत्री सुनील जैन ने उनका स्वागत व सम्मानित किया. उन्हें क्षेत्र के इतिहास, जीर्णोद्धार कार्यों और धार्मिक गतिविधियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी. डॉ अरुण झा ने कहा कि यहां की प्राचीन मूर्तियां आध्यात्मिक ज्ञान का भंडार है.यह दौरा हमें भारतीय दार्शनिक परंपराओं को समझने का नया दृष्टिकोण देता है. प्रो तंद्रा वर्मा ने कहा मंदिर परिसर की उत्कृष्ट कलाकारी यह दिखाता है कि इस क्षेत्र ने सदियों से कला और संस्कृति के संरक्षण में कितनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायी है.

तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के प्राचीन इतिहास विभाग के पूर्व एचओडी प्रो बिहारीलाल चौधरी ने कहा कि इन ऐतिहासिक कलाकृतियों का संरक्षण बेहद ज़रूरी है, ताकि आने वाली पीढ़ियां इस महान विरासत को समझ सकें. पुरातत्व विभाग के डॉ उमेश तिवारी ने कहा कि पुरातात्विक दृष्टिकोण से चंपापुर एक अत्यंत महत्वपूर्ण स्थल है.यहां की प्राचीनता हमें ईसा पूर्व के कालखंड से जोड़ती है. हम इस क्षेत्र के और अधिक शोध और अन्वेषण के लिए विश्वविद्यालय स्तर पर पहल करेंगे. इनके साथ डॉ असराउल हक, डॉ सुधा झा, डॉ अमन भारद्वाज, कन्हैया तांती, क्षितिज कुमार आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन