Bhagalpur news नगर पंचायत में सामान्य बोर्ड की बैठक

नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किरण देवी ने की.
नगर पंचायत अकबरनगर के सभागार में मंगलवार को सामान्य बोर्ड की बैठक हुई. अध्यक्षता नगर अध्यक्ष किरण देवी ने की. नगर पंचायत अध्यक्ष ने कहा कि सभी कार्य एजेंसी को समय देकर कार्यों को पूरा कराया जाए. होल्डिंग टैक्स वसूली के लिए प्रत्येक कर संग्रहक को हर माह न्यूनतम सौ घरों से कर वसूली का लक्ष्य निर्धारित किया जाय. शिव मंदिर चौक पर पीडब्ल्यूडी की जमीन मांग कर उस जगह का सौंदर्यीकरण कर पार्क बनाने, अकबरनगर शिव मंदिर चौक पर बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर की प्रतिमा स्थापित करने, नगरपंचायत अंतर्गत जितने भी वैसे लोग जिनके घरों में शौचालय नहीं है, उन सभी की सूची तैयार करना, नगर पंचायत होल्डिंग टैक्स संग्रह के लिए एजेंसी का चयन करना, शिव मंदिर चौक का विशेष सौंदर्यीकरण कर सेल्फी पॉइंट का निर्माण को लेकर सहमति बनी. बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन केसान से नप अध्यक्ष ने वार्ड संख्या दो अंतर्गत गंगा नदी पर पुलिया (पुल) व एप्रोच पथ का निर्माण व नगर पंचायत अकबरनगर अंतर्गत तीन हाई मास्ट लाइट एवं आजाद क्रीड़ा मैदान पर ओपन जिम की मांग की. बैठक में सांसद प्रतिनिधि पवन केसान, उपाध्यक्ष अनिल कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी निशांत कुमार, वार्ड पार्षद सहित नप कर्मी मौजूद थे.
अकबरनगर को हरा पीरपैंती फाइनल में पहुंची
अकबरनगर खेरैहिया में आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला मंगलवार को अकबरनगर और पीरपैंती के बीच खेला गया. पीरपैंती पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 14 ओवर में 209 रन बनायी. लक्ष्य का पीछा करने उतरी अकबरनगर की टीम ने निर्धारित 14 ओवर में आठ विकेट के नुकसान पर 164 रन ही बना सकी. अकबरनगर की टीम को 44 रन से हरा पीरपैंती की टीम मैच जीत फाइनल में पहुंच गयी. अंकित सिंह को मैन ऑफ द मैच दिया गया..निर्णायक की भूमिका सावन और सुमन, स्कोरर मानव और कमेंट्री शिवम ने की.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




