बिहार के नवस्थापित डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति पर रोक, मिशन मोड में होगी चयन प्रक्रिया

बिहार के नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है.
भागलपुर से आरफीन जुबैर की रिपोर्ट :
बिहार के नवस्थापित 211 डिग्री कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की नियुक्ति प्रक्रिया पर फिलहाल रोक लगा दी गयी है. राज्य सरकार ने इस संबंध में टीएमबीयू (तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय) सहित सूबे के सभी विश्वविद्यालयों के कुलपतियों को आधिकारिक पत्र भेजकर तत्काल प्रभाव से नियुक्ति संबंधी कार्य स्थगित करने का निर्देश दिया है.मिशन मोड के तहत होगी नियुक्ति
लोकभवन के अपर सचिव संजय कुमार द्वारा जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि उच्च शिक्षा विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के बीच हुई हालिया बैठक में इन कॉलेजों के संचालन के लिए एक नयी और विशेष चयन प्रक्रिया तैयार करने पर सहमति बनी है. सरकार का लक्ष्य है कि इन कॉलेजों में अतिथि शिक्षकों की बहाली ”मिशन मोड” के तहत की जाये, ताकि प्रक्रिया अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और गुणवत्तापूर्ण हो सके.अगली सूचना तक प्रक्रिया स्थगित
विश्वविद्यालयों को जारी कड़े निर्देश में कहा गया है कि उच्च शिक्षा विभाग और कुलाधिपति सचिवालय से अगली सूचना मिलने तक किसी भी प्रकार की नियुक्ति प्रक्रिया को आगे न बढ़ाया जाये. नियुक्ति की रूपरेखा और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं पर विभागीय स्तर पर अभी मंथन चल रहा है. पत्र को अत्यंत महत्वपूर्ण मानते हुए इसका तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने का आदेश दिया गया है.
अभ्यर्थियों को करना होगा इंतजार
इस फैसले के बाद लंबे समय से बहाली का इंतजार कर रहे योग्य अभ्यर्थियों को अब सरकार द्वारा प्रस्तावित नयी चयन प्रक्रिया के दिशा-निर्देशों का इंतजार करना होगा. विश्वविद्यालय प्रशासन को निर्देश दिया गया है कि वे तब तक नियुक्ति से जुड़ी कोई भी कार्रवाई न करें.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजीव झा
संजीव कुमार झा प्रिंट माध्यम में 20 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत दैनिक जागरण से की. अभी प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. शिक्षा, अनुसंधान, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










