bhagalpur news. गर्मी से पहले नगर निगम की तैयारी, बरारी वाटर वर्क्स में चलाया सफाई अभियान

Author Atul kumar
Updated:
विज्ञापन
bhagalpur news. गर्मी से पहले नगर निगम की तैयारी, बरारी वाटर वर्क्स में चलाया सफाई अभियान

गर्मी से पहले शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी है

विज्ञापन

गर्मी से पहले शहर में निर्बाध जलापूर्ति सुनिश्चित करने के लिए नगर निगम की ओर से तैयारियां तेज कर दी गयी है. इसी कड़ी में गुरुवार को बरारी स्थित वाटर वर्क्स में व्यापक स्तर पर मेंटेनेंस कार्य किया गया.

नगर निगम की टीम ने सुबह से ही संप हाउस से जुड़े पाइपों की सफाई अभियान शुरू किया. इस दौरान पाइपों को निकालकर पूरी तरह से साफ किया गया, जिससे लंबे समय से जमा गंदगी और गाद को हटाया जा सके. सफाई के दौरान पाइपों के भीतर से बड़ी मात्रा में जमी हुई गाद बाहर निकाली गयी. पाइपों में जमा यह गाद जल आपूर्ति व्यवस्था पर प्रतिकूल असर डालती है. इससे न केवल पानी के दबाव में कमी आती है, बल्कि सप्लाई की मात्रा भी प्रभावित होती है, जिसके कारण कई इलाकों में जलापूर्ति की समस्या उत्पन्न हो सकती है.

अधिकारियों का कहना है कि गर्मी के दौरान पानी की मांग बढ़ जाती है, ऐसे में पहले से ही व्यवस्था को दुरुस्त रखना जरूरी है. इसी उद्देश्य से यह सफाई अभियान चलाया जा रहा है, ताकि आने वाले दिनों में लोगों को पर्याप्त और नियमित जलापूर्ति सुनिश्चित की जा सके.

विज्ञापन
Atul Kumar

लेखक के बारे में

By Atul Kumar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन