Bhagalpur. मुंगेर के कमिश्नर ने लिया भागलपुर का अतिरिक्त प्रभार
Author : SANJEEV KUMAR JHA Published by : Pratyush Prashant Updated At : 18 May 2026 12:13 PM
प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा के साथ पूर्व कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह (बंडी में)
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार लिया. इससे पहले सारी औपचारिकताएं पूरी की गयीं.
Bhagalpur News भागलपुर से संजीव झा की रिपोर्ट :
मुंगेर के प्रमंडलीय आयुक्त प्रेम सिंह मीणा ने सोमवार को भागलपुर प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार लिया. इससे पहले सारी औपचारिकताएं पूरी की गयीं. प्रभार लेने के बाद उन्होंने पत्रकारों को विकास संबंधी विषयों पर अपनी बातें कहीं.
प्रभार ग्रहण करने के बाद कमिश्नर मीणा विक्रमशिला सेतू के क्षतिग्रस्त भाग पर चल रहे मरम्मत कार्य का निरीक्षण करने पहुंचे. वहां उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिया. इसके बाद पुल के नीचे बरारी पुल घाट पर चल रहे नावों का जायजा लिया. यात्रियों के सुरक्षित आवागमन करने का निदेश दिया.
पूर्व कमिश्नर का तबादला
भागलपुर के पूर्व कमिश्नर अवनीश कुमार सिंह का बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादला कर दिया है. उन्हें स्थानांतरित करते हुए बिहार के खान व भूतत्व विभाग के सचिव सह आयुक्त नियुक्त किया गया है. उनकी जगह पर तत्काल मुंगेर के कमिश्नर प्रेम सिंह मीणा को अतिरिक्त प्रभार दिया गया है. श्री मीणा मुंगेर के अलावा भागलपुर का भी कार्यभार संभालेंगे. प्रभार संभालने से पहले कमिश्नर को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस मौके पर कमिश्नर को बुके देकर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने स्वागत किया.
सहयोग शिविर पर रहेगा फोकस
प्रमंडलीय आयुक्त मीणा ने पत्रकारों से कहा कि 19 मई से पंचायत स्तर पर सहयोग शिविर आयोजित होनेवाला है. इसमें हरेक व्यक्ति अपनी शिकायत दर्ज करा सकेंगे. उनकी शिकायतों के निबटारे के लिए समयसीमा निर्धारित कर दी गयी है. समयसीमा के भीतर ही संबंधित अधिकारियों को निष्पादन करना आवश्यक होगा. इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. व्यवस्था को मजबूत करने के लिए यह बेहतर पहल है. इसका लाभ सभी नागरिकों को लेना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










