सावन की पहली सुबह बाबा बूढ़ानाथ में सरकारी पूजा, गंगाजल अभिषेक के बाद दर्शन को उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

Updated:
विज्ञापन
बूढ़ानाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

बूढ़ानाथ मंदिर | Prabhat Khabar Network

Bhagalpur Sawan Special : भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में सावन माह की शुरुआत भक्तिमय माहौल में हुई. विशेष सरकारी पूजा के बाद मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.

विज्ञापन

Bhagalpur Sawan Special : भागलपुर के प्रसिद्ध बाबा बूढ़ानाथ मंदिर में गुरुवार सुबह सावन की शुरुआत विशेष सरकारी पूजा के साथ हुई. वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का गंगाजल, पंचामृत और पुष्पों से अभिषेक किया गया. पूजा के बाद मंदिर के पट खुलते ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ दर्शन के लिए उमड़ पड़ी.

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ विशेष अभिषेक

गुरुवार सुबह पांच बजे मंदिर में विधि-विधान के साथ सरकारी पूजा शुरू हुई. महंत शिवनारायण गिरि के सान्निध्य में पंडित अभिषेक पांडेय ने गंगाजल, पंचामृत, फूल और फल से भगवान शिव का विशेष अभिषेक कराया. पूरे अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रों की गूंज से मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा.

पूजा व्यवस्था में मंदिर प्रबंधन की रही अहम भूमिका

पूरे धार्मिक आयोजन को व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने में मंदिर के प्रबंधक बाल्मिकी सिंह ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और पूजा की गरिमा बनाए रखने के लिए मंदिर परिसर में विशेष व्यवस्था की गई थी, जिससे अनुष्ठान शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ.

पट खुलते ही दर्शन के लिए उमड़ी भीड़

सरकारी पूजा और आरती समाप्त होने के बाद मंदिर के पट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गए. इसके साथ ही सुबह से इंतजार कर रहे शिवभक्त बड़ी संख्या में बाबा बूढ़ानाथ के दर्शन के लिए मंदिर में प्रवेश करने लगे. श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर जलाभिषेक किया और परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य तथा मंगल की कामना की.

हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा मंदिर परिसर

मंदिर परिसर में "हर-हर महादेव" और "बाबा बूढ़ानाथ की जय" के जयघोष लगातार गूंजते रहे. सावन के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने पूरे मंदिर परिसर को भक्ति और आस्था के रंग में सराबोर कर दिया. सुबह से देर तक पूजा-अर्चना और दर्शन का सिलसिला जारी रहा.


विज्ञापन
दीपक कुमार राव

लेखक के बारे में

By दीपक कुमार राव

दीपक कुमार राव प्रिंट माध्यम में 18 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 वर्षों से एक्टिव हैं. प्रभात खबर के भागलपुर कार्यालय में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, कला-संस्कृति व सामाजिक कार्य में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन