Bhagalpur News: सिकंदपुर सहित चार जगहों पर बनेगा मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 22 Apr 2024 7:23 PM
सिकंदपुर सहित चार जगहों पर बनेगा मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
– कॉम्प्लेक्स के लिए निगम ने अपनी खाली जगहों को किया है चिह्नित, रांची की कंसल्टेंट एजेंसी को बनाने दिया है डीपीआर- चुनाव के बाद निगम को मिलेगा डीपीआर, निर्माण के लिए बहाल होगी कार्य एजेंसी- कॉम्प्लेक्स बनने से बढ़ेगा निगम का आंतरिक संसाधन और बढ़ेगी कमाई भीसिटी में मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स निर्माण की ओर नगर निगम ने अपना कदम आगे बढ़ा दिया है. यह वह खुद की खाली जमीन पर बनायेगा. चार जगह चह्नित किये गये हैं, जहां जमीन खाली है. मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट (डीपीआर) भी तैयार हो रही है. यह जिम्मेदारी रांची की कंसल्टेंट एजेंसी को सौंपी गयी है. कंसल्टेंसी एजेंसी ने चुनाव के बाद डीपीआर सौंपने के लिए निगम को आश्वस्त किया है. इधर, डीपीआर बनकर निगम के पास जब आयेगा, तो वह कॉम्प्लेक्स का निर्माण के लिए टेंडर की प्रक्रिया अपनायेगा. दरअसल, इसका निर्माण वह कार्य एजेंसी के माध्यम से करायेगा. यह जब बनेगा, तो इसकी दुकानें कारोबारियों को किराये पर दी जायेगी. इससे निगम के
आंतरिक संसाधन में बढ़ोतरी होगी और कमाई भी बढ़ेगी.होर्डिंग एजेंसी की बहाली पर रोक, आंतरिक संसाधन होल्डिंग टैक्स पर निर्भर
वर्तमान में निगम का आंतरिक संसाधन होल्डिंग व होर्डिंग टैक्स पर निर्भर है. होर्डिंग एजेंसी की बहाली लंबे समय से नहीं हो सकी है. इस पर रोक लगी है. वहीं, आमदनी का दूसरा बड़ा स्रोत निबंधन कार्यालय से मिलने वाला स्टांप ड्यूटी है. ट्रेड लाइसेंस से भी कमाई करता है. लेकिन, रेवेन्यू का कलेक्शन टारगेट काफी पीछे रहता है. मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स बनने से कमाई बढ़ेगी, तो कर्मियों के वेतन की समस्या भी काफी हद तक दूर हो जायेगी.यहां बनेंगे मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स
1. मानिक सरकार चौक के नजदीक2. सिकंदरपुर पानी टंकी परिसर में.3. नाथनगर में कांजी हाउस में
4. जवाहर सिनेमा रोड में अरगरा की जमीन पर5. नाथनगर में खाली करायी गयी जमीन परकोट
आंतरिक संसाधन बढ़ाने के लिए निगम की खाली जमीन पर मल्टीलेवल मार्केटिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण होगा. इसकी प्रक्रिया अपनायी जाने लगी है. डीपीआर तैयार होने लगा है. डीपीआर बनाने का काम रांची की कंसल्टेंट एजेंसी को दी गयी है. चुनाव के बाद डीपीआर सौंपी जायेगी. इसके बाद कार्य एजेंसी बहाल कर निर्माण कार्य शुरू करा दिया जायेगा.मो रेहान अहमद, ऑफिस सुपरिटेंडेंट, नगर निगम, भागलपुरB
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










