Bhagalpur News. मॉडल अस्पताल में दोपहर को डेढ़ घंटे तक ब्लैक आउट

Updated:
विज्ञापन
Bhagalpur News. मॉडल अस्पताल में दोपहर को डेढ़ घंटे तक ब्लैक आउट

मॉडल अस्पताल में ब्लॉकआउट.

विज्ञापन

-बिजली आने के बाद बहाल हुई चिकित्सा व्यवस्था

मॉडल अस्पताल में अब भी पूरी तरह से व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो सकी है. लगातार बिजली आपूर्ति खराब होने से मरीजों, स्वास्थ्यकर्मियों व चिकित्सकों को जूझना पड़ रहा है. सोमवार को दोपहर में डेढ़ घंटे से अधिक समय तक अस्पताल में ब्लैक आउट रहा.

दो दिन पहले भी मॉडल अस्पताल में पावर कट की समस्या हुई थी. दरअसल सोमवार को चेंजओवर जल जाने के बाद अस्पताल में अंधेरा छाया रहा. लोग एक जगह से दूसरी जगह जाने में घबरा रहे थे. अंधेरा होने के कारण एक मरीज दूसरे मरीज से टकरा भी रहे थे. बिजली व्यवस्था बिगड़ने के कारण ऑनलाइन पर्ची कटाने से लेकर दवा वितरण में समस्या हो रही थी.अल्ट्रासाउंड जांच से लेकर अन्य जांच का काम भी ठप हो गया था. कोई कुछ बोलने से परहेज कर रहे थे. अस्पताल प्रभारी डॉ राजू व हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष कुमार लगातार बिजली इंजीनियर व इससे जुड़े कर्मचारी को निर्देशित कर रहे थे. अस्पताल प्रभारी डॉ राजू ने बताया कि इलेक्ट्रॉनिक चीज है.अचानक खराब होने से ऐसी व्यवस्था बन गयी. हॉस्पिटल मैनेजर आशुतोष कुमार ने बताया कि जेनरेटर का कनेक्शन भी अचानक धोखा दे गया. अब पूरी व्यवस्था को दुरुस्त कर लिया गया है. आगे किसी तरह की दिक्कत नहीं होगी. पैनल में खराबी से 11.50 में बिजली गुल हो गयी.

मोबाइल का टॉर्च बना था सहारा, लिफ्ट बंद हाेने पर बुजुर्ग को सीढ़ी से जाना पड़ा तीसरा तल

बिजली नहीं होने से बहुमंजीली इमारत की लिफ्ट भी बंद रही. ऐसे में देसी चिकित्सालय जाने के लिए दिव्यांग व बुजुर्गों को सीढ़ी से तीसरे तल तक हांफते हुए पहुंचना पड़ा. इतना ही नहीं दोपहर में भी मोबाइल में लगे टॉर्च की रोशनी से परिसर में मरीज व उनके परिजन गंतव्य तक पहुंचते रहे. बाहर शेड में एक सीट भी खाली नहीं रहा. हरेक जगह मरीज बैठे रहे. दवा काउंटर से लेकर रजिस्ट्रेशन काउंटर पर मरीजों की कतार लंबी होती गयी. देसी चिकित्सालय अंतर्गत आयुर्वेद, यूनानी, होमियोपैथ अस्पताल मॉडल अस्पताल के तीसरे तल पर है. भीखनपुर से आयी बीबी सब्बी ने बताया कि बिजली कटने के कारण सीढ़ी से देसी चिकित्सालय जाना पड़ा. वहां चिकित्सक अनुपस्थित थे. वापस सीढ़ी से लौटना पड़ा. उनकी बीमारी पैर में दर्द है. वहीं दूसरे मरीज मो चुन्नू ने बताया कि नाम का ही मॉडल अस्पताल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
काली किंकर मिश्रा

लेखक के बारे में

By काली किंकर मिश्रा

काली किंकर मिश्रा प्रिंट माध्यम में 25 वर्षों से अधिक समय से व डिजिटल माध्यम में पिछले पांच वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. अमर उजाला, दैनिक जागरण के बाद फिलहाल प्रभात खबर भागलपुर कार्यालय में कार्यरत हैं. दिल्ली, पंजाब, झारखंड में पत्रकारिता कर चुके हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन