BHAGALPUR : बूढ़ानाथ से नाबालिग लापता, फोन आने पर स्टेशन पहुंचे परिजन

Edited by AMIT KUMAR SINH
Updated:
विज्ञापन

ढ़ानाथ इलाके से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

भागलपुर से ऋषव मिश्रा कृष्णा की रिपोर्ट :

बूढ़ानाथ इलाके से एक नाबालिग लड़की के लापता होने का मामला सामने आया है. परिजन सोमवार सुबह से उसकी तलाश में इधर-उधर भटकते रहे. बताया जा रहा है कि लड़की रात करीब तीन बजे से घर से गायब है. परिजनों के अनुसार, वह इसी वर्ष मैट्रिक परीक्षा में प्रथम श्रेणी से पास हुई है. लड़की के पिता नगर निगम में सफाईकर्मी हैं. जानकारी के अनुसार, बेटी की तलाश में मां सुबह-सुबह बरारी घाट तक पहुंच गयी थी और लोगों से जानकारी जुटा रही थी. इसी दौरान एक युवक ने महिला के मोबाइल पर फोन कर बताया कि लड़की उसके साथ सुरक्षित है. युवक ने अपना नाम अमन बताया और कहा कि वह अकबरनगर में है तथा जमालपुर-देवघर पैसेंजर ट्रेन से लड़की को लेकर भागलपुर लौट रहा है. फोन आने के बाद परिजन आनन-फानन में रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो गये. हालांकि खबर लिखे जाने तक लड़की परिजनों को नहीं मिली थी. लड़की किन परिस्थितियों में घर से निकली और युवक के साथ कैसे पहुंची, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल सकी है. मामले में किसी थाने में लिखित शिकायत दिये जाने की सूचना नहीं है. नाबालिग की निजता और सुरक्षा को देखते हुए उसका नाम व विस्तृत पता प्रसारित नहीं किया जा रहा है.

विज्ञापन
AMIT KUMAR SINH

लेखक के बारे में

By AMIT KUMAR SINH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन