माह-ए-रमजान में अल्लाह की बेशुमार नेमत जारी होती

Updated at : 03 Mar 2025 12:29 AM (IST)
विज्ञापन
माह-ए-रमजान में अल्लाह की बेशुमार नेमत जारी होती

माह-ए-रमजान में अल्लाह की बेशुमार नेमत बंदों के लिए होती है. पूरा माह रहमत व बरकत से भरा है.

विज्ञापन

भागलपुर माह-ए-रमजान में अल्लाह की बेशुमार नेमत बंदों के लिए होती है. पूरा माह रहमत व बरकत से भरा है. इस माह में मोमिन का रोजी बढ़ा दी जाती है. एक नेकी के बदले इस माह में 70 गुणा सवाब मिलता है. इस माह का खास एहतराम करने की जरूरत है. उक्त बातें बरहपुरा जामा मस्जिद के इमाम हाफिज कुदरत उल्लाह ने कही. कहा कि माह-ए-रमजान में अल्लाह अपने बंदों के करीब होते है. रोजादारों को खुद अल्लाह इनाम फरमाते हैं. इस माह ज्यादा से ज्यादा इबादत करें. अपने गुनाहों की माफी मांगे. रमजान का पहला असरा रहमत का है. दूसरा असरा गुनाहों से निजात व तीसरा असरा जहन्नूम से निजात का है. कहा कि नसीब वालों को माह-ए-रमजान का माह मिलता है. इस माह का रोजा फर्ज है. हर बालिग मर्द व औरतों को रोजा रखना अनिवार्य है. इस माह में अपने गुनाहों की तौबा करें. जरूरतमंद लोगों की मदद करें. हाफिज कुदरत उल्लाह ने बताया कि इस माह में तरावीह की विशेष नमाज पढ़ी जाती है. बताया कि रोजादारों को इबादत से लेकर सोने पर भी सवाब मिलता है. इसलिए इस माह का खास कदर करनी चाहिए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन