bhagalpur news. विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों के सम्मान के साथ हुआ मानस सद्भावना सम्मेलन का समापन

Published by : ATUL KUMAR Updated At : 01 Jan 2026 1:30 AM

विज्ञापन

मारवाड़ी पाठशाला परिसर में मानस सत्संग सद्भावना समिति की ओर से नौवें व आखिरी दिन बुधवार को मानस सद्भावना सम्मेलन में विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.

विज्ञापन

मारवाड़ी पाठशाला परिसर में मानस सत्संग सद्भावना समिति की ओर से नौवें व आखिरी दिन बुधवार को मानस सद्भावना सम्मेलन में विभिन्न धर्म के प्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया.

विनीता मिश्रा प्रथम, रानी द्वितीय व सुरभि तृतीय

नीलम शास्त्री, रघुनंदन ठाकुर, पंकज रामायणी, रामेश्वर उपाध्याय, रवि शंकर जी महाराज ने प्रवचन किया. मध्य रात्रि में वर्षांत को विदाई और नये साल का स्वागत किया गया. इस दौरान आरती थाल प्रतियोगिता हुई. प्रतियोगिता के विजेताओं को पुरस्कृत किया गया. इसमें प्रथम विनीता, द्वितीय रानी व सुरभि ने तृतीय स्थान लाकर पुरस्कार ग्रहण किया. कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने, तो संचालन महामंत्री श्वेता सिंह ने किया. मंच का संचालन प्रमोद मिश्रा ने किया. समिति के अध्यक्ष मृत्युंजय प्रसाद सिंह ने समिति के सभी सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. मौके पर अमरेंद्र कुमार सिन्हा, हरि किशोर सिंह कर्ण, रत्नाकर झा, महेश राय, प्रमोद मिश्रा, सुनील चटर्जी, सुनीता सिंह, विनीता मिश्रा, पंडित अरुण शुक्ला, चंदन कर्ण, सौरभ मिश्रा, महारूद्र मिश्रा, बलजीत सिंह, कुणाल सिंह, विनोद सिन्हा, अपर्णा कुमारी, मनोरमा देवी आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन