19 बोतल शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

शराब तस्कर स्टेशन चौक पर गिरफ्तार
भागलपुर. चुनाव खत्म होने के बाद एक बार फिर से शराब तस्कर शहर में सक्रिय हो गये हैं. ट्रेन रूट के रास्ते शराब की खेप लेकर भागलपुर पहुंचे एक तस्कर को कोतवाली पुलिस ने स्टेशन चौक स्थित गोलंबर के पास से पकड़ लिया. उसके पास मौजूद पिट्ठू बैग की तलाशी के दौरान उसमें से कुल 19 बोतल विदेशी शराब बरामद की गयी. गिरफ्तार आरोपित बांका के बाराहाट का रहने वाला विकास कुमार है. वह शहर के शराब कारोबारियों के लिए ट्रांसपोर्टर का काम करता है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




