सड़क दुर्घटना में घायल किशोर की मौत
Author Atul Kumar
Updated:
विज्ञापन

खरीक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी
विज्ञापन
भागलपुर से अतुल तिवारी की रिपोर्ट
खरीक थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक किशोर की मौत हो गयी. मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार गुलशन कुमार (18) घर से रात आठ बजे के करीब सामान लाने के लिये बाजार जा रहा था. इसी दौरान खरीक रेल गुमटी के पास सामने से आ रही बाइक से टक्कर हो गयी. जिसमें यह गंभीर रूप से घायल हो गया. परिजनों ने बताया कि स्थानीय लोगों की मदद से खरीक में उपचार के लिये भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जेएलएनएमसीएच रेफर कर दिया गया. यहां देर रात चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. वहीं दूसरी ओर सामने वाला बाइक सवार भी गंभीर रूप जख्मी हो गया, जिसकी पहचान नहीं हो सकी है. वहीं बरारी कैंप की पुलिस शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया. अस्पताल में मौजूद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










