Bhagalpur news: लखीसराय ने जमुई की टीम को चार विकेट से हराया
Updated at : 04 Mar 2025 1:07 AM (IST)
विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे अंगिका जोन के तहत सीनियर वर्ग हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता में सोमवार को लखीसराय ने जमुई की टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया
विज्ञापन
– सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में सीनियर वर्ग में हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता
वरीय संवाददाता, भागलपुर
सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में चल रहे अंगिका जोन के तहत सीनियर वर्ग हेमन ट्रॉफी प्रतियोगिता में सोमवार को लखीसराय ने जमुई की टीम को चार विकेट से पराजित कर दिया. लखीसराय टीम के कप्तान ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया. जमुई की टीम ने 50 ओवर में 38 ओवर ही खेल पायी और 10 विकेट खोकर 154 रनों का स्कोर खड़ा की. बल्लेबाजी में प्रिंस कुणाल ने 26, रवि कुमार ने 20 व कुमार दिनकर ने 24 रनों का योगदान दिया. गेंदबाजी में लखीसराय की तरफ से अभिषेक ने तीन, शिवम व रवि ने दो-दो विकेट चटकाये.31वें ओवर में ही छह विकेट पर लखीसराय ने पा लिया लक्ष्य
लक्ष्य का पीछा करने उतरी लखीसराय की टीम ने 30.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिये. बल्लेबाजी में रवि विनोद ने 80 व रवि रंजन ने 14 रनों का योगदान दिया. जमुई की तरफ से गेंदबाजी में मयंक ने तीन, गुलाम ने दो व काव्या ने एक विकेट झटके. मैच में अंपायर एमडी शाहिद अख्तर व अमरेंद्र पांडे थे. स्कोरिंग अंकित अमृत राज व शिवम कुमार ने किया. मंगलवार को लखीसराय व मुंगेर के बीच मैच खेला जायेगा. मौके पर बीसीए टूर्नामेंट कमेटी के चेयरमैन डॉ आनंद कुमार मिश्रा, बीसीए अंगिका जोन के संयोजक सुबीर मुखर्जी उर्फ मामू, सचिव प्रो मनोज कुमार, फिजियोथेरेपिस्ट डॉ अर्जुन कुमार, कोच मो रहमतुल्लाह, डॉ जयशंकर ठाकुर, हेड कोच आलोक कुमार, मेहताब मेहंदी आदि मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




