ePaper

bhagalpur news. डीएम का जिला परिषद के डाक बंगला से दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का निर्देश

Updated at : 08 Apr 2025 9:39 PM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. डीएम का जिला परिषद के डाक बंगला से दो दिनों में अतिक्रमण हटाने का निर्देश

जिलाधिकारी ने डाकबंगला से अतिक्रमण हटाने को कहा.

विज्ञापन

-जिला परिषद की योजनाओं को लेकर हुई बैठक-जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत में 15वीं एवं षष्ठम वित्त की राशि लक्ष्य के अनुरूप नहीं हो सकी खर्च, खाते में पड़ी है राशि वरीय संवाददाता, भागलपुर जिलाधिकारी डॉ नवल किशोर चौधरी ने अपने कार्यालय कक्ष में मंगलवार को जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत में 15वीं एवं षष्ठम वित्त की राशि के व्यय को लेकर उप विकास आयुक्त, जिला पंचायती राज पदाधिकारी समेत संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक की. इस दौरान बताया गया कि जिला परिषद, पंचायत समिति एवं ग्राम पंचायत में 15वीं एवं षष्ठम वित्त की राशि लक्ष्य के अनुरूप व्यय नहीं किया जा सका है. जिला पदाधिकारी द्वारा व्यय में तेजी लाने का निर्देश दिया गया. साथ ही उन्होंने कहा कि जिला परिषद से राजस्व की प्राप्ति हो, उसी अनुरूप प्राक्कलन बनाया जाये. जिला परिषद की दुकानें जिन्हें भी आवंटित किया गया है उनमें से जो मासिक किराया नहीं दे रहे हैं तो उनका एग्रीमेंट रद्द कर नियमानुसार कार्रवाई की जाये. उप विकास आयुक्त को वहां के प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं प्रमुख को बुलाकर समीक्षा करने का निर्देश दिया गया, ताकि पता लग सके कि आखिर क्या परेशानी है. बैठक में बताया गया कि जिला परिषद के डाक बंगला में अतिक्रमण है. जिलाधिकारी ने दो दिनों के अंदर जिला परिषद में जहां भी अतिक्रमण है उसे खाली करने के निर्देश दिया. बैठक में पंचायतों के वार्ड में लगाये जा रहे सोलर लाइट की प्रगति की भी समीक्षा की गयी. पंचायत सरकार भवन के निर्माण कार्य की प्रगति की भी समीक्षा की गयी और जहां भी पंचायत सरकार भवन में काम शुरू नहीं किया जा सका है, वहां जल्द से जल्द काम शुरू करवाने को कहा गया. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रदीप कुमार सिंह, जिला पंचायती राज पदाधिकारी विकास कुमार, अपर मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी बालमुकुंद गौतम समेत संबंधित पदाधिकारी थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
KALI KINKER MISHRA

लेखक के बारे में

By KALI KINKER MISHRA

KALI KINKER MISHRA is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन