ePaper

bhagalpur news. बासुकीनाथ का तूफानी शतक, भागलपुर चार विकेट से जीता

Updated at : 26 Feb 2026 12:54 AM (IST)
विज्ञापन
bhagalpur news. बासुकीनाथ का तूफानी शतक, भागलपुर चार विकेट से जीता

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी में खेले गये लीग मुकाबले में बुधवार को भागलपुर ने मुंगेर मेंस सीनियर टीम को चार विकेट से पराजित किया

विज्ञापन

सैंडिस कंपाउंड स्टेडियम में आयोजित बीसीए मेंस सीनियर वन-डे ट्रॉफी में खेले गये लीग मुकाबले में बुधवार को भागलपुर ने मुंगेर मेंस सीनियर टीम को चार विकेट से पराजित किया. इस जीत में भागलपुर बासुकीनाथ ने टीम के लिए तूफानी शतक जड़ा. उन्हें मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया. भागलपुर टीम के कप्तान बासुकीनाथ मिश्रा ने टॉस जीत कर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंगेर की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में सात विकेट खोकर 284 रनों का स्काेर खड़ा किया. बल्लेबाजी में प्रशांत कमल ने नाबाद 69 रन की पारी खेली. अमित दुर्गेश ने 47, विशाल ने नाबाद 46 रनों का योगदान दिया. भागलपुर की ओर से गेंदबाजी में कुमार गौरव व सूर्यवंश ने दो-दो विकेट चटकाया. लक्ष्य का पीछा करने उतरी भागलपुर की टीम ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 46.2 ओवर में छह विकेट खोकर जीत के लिए जरूरी रन बना लिये. बल्लेबाजी में बसुकीनाथ मिश्रा ने नाबाद 154 रन की विस्फोटक पारी खेली. इसमें 19 चौके व एक छक्का शामिल है. जबकि आर्यन सिंह ने 55 रनों का योगदान दिया. मैच में अंपायर वेद प्रकाश व अमरिंदर पांडे थे. स्कोरर में अंकित राज व शिवम कुमार थे. मौके पर ऑब्ज़र्वर सह बीसीसीआई के कोच संजय कुमार मौजूद थे.

विज्ञापन
ATUL KUMAR

लेखक के बारे में

By ATUL KUMAR

ATUL KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन